फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of assault registered on court's order

Sonipat News: न्यायालय के आदेश पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case of assault registered on court's order
खरखौदा। निजामपुर माजरा गांव में मंदिर का पुनर्निर्माण कराने के दौरान नेमप्लेट लगाने के विवाद में हुए झगड़े के मामले में न्यायालय के आदेश पर खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओमप्रकाश ने शिकायत में कहा था कि वह गांव के माता मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग दे रहे थे। करीब डेढ़ लाख रुपये उन्होंने इस दौरान खर्च किए जिसमें दीवारों पर टाइल्स भी लगवाई। ऐसे में उन्होंने एक नेम प्लेट अपने नाम से लगा दी जिस पर गांव के ही एक पक्ष ने षड्यंत्र रचकर उन्हें घर से फोन कर बुलाया और उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। जब उन्होंने अपने बचाव में हमलावरों से लाठी-डंडे छीनकर उनको मारे तो किसी ने उसका वीडियो बना लिया। वहीं उनके शिकायत देने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। न्यायालय की तरफ से पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed