फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Carry to 5 lacs poppy powder in Dehli Truck driver, Arrested.

दिल्ली में ट्रक चालकों से लेकर आया 5 लाख रुपये का चूरापोस्त, गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Carry to 5 lacs poppy powder in Dehli Truck driver,  Arrested.
चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
कुंडली। जीटी रोड पर नाथूपुर मोड़ के पास से मादक पदार्थ निरोधक टीम ने एक व्यक्ति को 190 किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के नांगलोई स्थित निहाल विहार का रहने वाला जगबीर सिंह है। आरोपी से बरामद चूरापोस्त की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मादक पदार्थ निरोधक टीम में नियुक्त एएसआई यशवीर सिंह अपनी टीम के साथ जीटी रोड नाथूपुर मोड़ के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्वीफ्ट कार में चूरापोस्त भरकर निकलने वाला है। टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी बीच कार सवार को आता देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया। कार सवार ने अपनी पहचान जगबीर सिंह के रूप में दी। पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो उसकी कार के अंदर से चूरापोस्त बरामद किया गया। जिसकी जांच करने पर 190 किलोग्राम चूरापोस्त मिली। जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब पांच लाख रुपये बरामद गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में थाना कुंडली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से लेकर आया था चूरापोस्त
आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि वह चूरापोस्त को दिल्ली से लेकर आया था। वह उसे मुरथल के ढाबों पर सप्लाई करना चाहता था। आरोपी ने बताया है कि उसने चूरापोस्त को दिल्ली में ट्रक चालकों से लिया है। वह ट्रक चालक चूरापोस्त को चितौड़गढ़, राजस्थान से लेकर आते हैं। अब पुलिस टीम दिल्ली के साथ ही चितौड़गढ़ में भी दबिश देकर मामले का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसे मादक पदार्थ सप्लाई करने वालों का पता लगाने के लिए दबिश दी जा रही है। - संजय कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed