{"_id":"665ca924e9170fcbf80cd674","slug":"car-rider-dies-in-accident-wife-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119087-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार सवार की हादसे में मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार सवार की हादसे में मौत, पत्नी घायल
Sun, 02 Jun 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 स्थित नाथूपुर फ्लाईओवर पर कार रोककर डिग्गी से पानी की बोतल निकालते समय वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली के त्यागराज नगर की रहने वाली रितिका ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि रविवार को वह पिता अश्विनी कुमार, मां सुषमा देवी, बुआ कुसुम लता के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित गांव कुठेड़ा जसबाला जाने को निकले थे। कार पिता अश्विनी चला रहे थे। जब वह नाथूपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पिता ने कार को रोककर डिग्गी से पानी की बोतल निकालने लगे।
बताया कि इसी दौरान किसी वाहन ने कार को साइड में टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में माता-पिता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां पिता की मौत हो गई। मां को उपचार दिया जा रहा है। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।