फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   car collided with stone and fell into 30 foot deep drain

पत्थर से टकराकर 30 फुट गहरे नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे कार सवार, वीडियो बनाते रहे लोग

Sat, 21 Mar 2020 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
car collided with stone and fell into 30 foot deep drain
कुंडली के पास नाले में गिरी कार को निकालते हुए वीडियो बनाने में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Sonipat
कुंडली (सोनीपत)। जीटी रोड पर हाईवे के चौड़ीकरण का काम लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। कुंडली के पास सड़क पर पड़ेे पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हुई कार करीब 30 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बाद में राहगीरों व पुलिस की मदद से कार मालिक व उनके चालक को सकुशल बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने मालिक व चालक को बाहर निकालने के बाद क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

दिल्ली के साकेत निवासी चंद्रकांत अपने चालक मोहम्मद के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ किसी काम से गए थे। शनिवार को जब वापस लौट रहे थे तो कुंडली के पास अचानक उनकी कार एक पत्थर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर कुंडली के पास से गुजर रहे नाले में जा गिरी। कार के नाले में गिरते ही आसपास के लोग व राहगीर एकत्रित हो गए। कार सवारों ने दरवाजे खोल दिए। जिसके बाद राहगीरों व आसपास के लोगों से चंद्रकांत व मोहम्मद को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि वह चोटिल नहीं हुए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलाकर कार को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत्थर से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई कार
चंद्रकात ने बताया कि जब वह चंडीगढ़ से लौट रहे थे तो अचानक कुंडली के पास कार के पहिये के नीचे कोई पत्थर आ गया। जिस पर चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सीधे डिवाइडर से टकरा कर नाले में जा गिरी। कार के एयरबैग खुल गए जिसके चलते उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
हार्ईवे पर हुए हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई थ। वाहन चालक हादसा देखने के लिए रुक-रुककर निकल रहे थे। जिससे कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकाला और जाम की स्थिति को सामान्य किया। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
चारों तरफ खड़े लोग बनाते रहे वीडियो
हादसे के बाधद जब कार को 30 फुट गहरे नाले से निकाला जा रहा था तो लोगों की भीड़ जुट गई। डिवाइडर के चारों तरफ लोग कार को बाहर निकाले जाने के दौरान वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटाया। जिसके बाद कार को बाहर निकाला जा सका।
राहगीरों बोल एनएचएआई की लापरवाही बन रही मुसीबत
राहगीरों ने बताया कि एनएचएआई की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। हाईवे के चौड़ीकरण का काम बंद पड़ा है। जिसके चलते जगह-जगह पत्थर भी डाल दिए गए हैं। यह हादसों का कारण बन रहे हैं। उसके बावजूद एनएचएआई की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
---
कुंडली के पास अनियंत्रित हुई कार अचानक नाले में गिर गई थी। जिस पर लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाल लिया गया था। बाद में क्रेन बुलाकर कार को निकाला गया। इस दौरान कुछ देर जाम की स्थिति बन गई थी। वाहनों को गंतव्य की तरफ भेजकर स्थिति को सामान्य कर दिया गया।

-सतबीर, जांच अधिकारी कुंडली थाना।

 कुंडली स्थित नाले में गिरी कार।

कुंडली स्थित नाले में गिरी कार।- फोटो : Sonipat

कुंडली के पास नाले में गिरी कार को क्रेन से निकालवाती पुलिस।

कुंडली के पास नाले में गिरी कार को क्रेन से निकालवाती पुलिस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed