{"_id":"66f4aa55e24efd319d07fa76","slug":"car-collided-with-a-trolley-parked-on-the-road-one-dead-four-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125112-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल
Thu, 26 Sep 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द के पास सोमवार रात सड़क पर खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सक ने एक की गंभीर हालत देख रोहतक पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बरोदा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव छिछड़ाना निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त गांव छिछड़ाना निवासी नसीब (23), रोहतक के गांव चमारिया निवासी जितेंद्र व दो अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर गोहाना से गांव रूखी होते हुए छिछड़ाना जा रहे थे। कार को प्रदीप चला रहा था। वह जब गांव भैंसवान खुर्द में निजी स्कूल के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। ट्रक चालक ने कोई इंडिकेटर नहीं जला रखे थे। अंधेरे में सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देने के कारण कार की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने शहर के निजी अस्पतालों में दाखिल कराया। जबकि नसीब की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।