फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called furniture repairman to his home, took nude photos and grabbed Rs 25,000, accused arrested

Sonipat News: फर्नीचर मिस्त्री को घर बुला निर्वस्त्र फोटो खींचकर 25 हजार रुपये हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Called furniture repairman to his home, took nude photos and grabbed Rs 25,000, accused arrested
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में फर्नीचर मिस्त्री को घर बुलाने के बाद उसे निर्वस्त्र कर फोटो खींचने और फिर धमकी देकर 25 हजार ऐंठने का मामला सामने आया है। लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाला गिरोह लगातार सक्रिय हो रहा है। पांच दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। जिसमें फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की गई। सिटी थाना पुलिस ने जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पानीपत निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी सोनीपत में ससुराल है। वह अपनी ससुराल में रहते हैं और फर्नीचर मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी एक गांव में फर्नीचर की दुकान है। उनके मोबाइल पर जून के आखिरी दिनों में एक महिला का फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि वह ककरोई रोड के पास रहती हैं। उसे फर्नीचर का काम करवाना है। महिला ने अपना नाम प्रीति बताया था। वह महिला के बताए हुए मकान में पहुंचे थे। जहां पर तीन महिलाएं व युवक था। उसके कमरे में जाते ही उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद उन्हें जबरन निर्वस्त्र कर दिया था। उनमें से एक महिला भी निर्वस्त्र हो गई और उसके साथ वीडियो बना ली। उन्होंने उसे दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी। जिसके बाद उनसे पांच लाख रुपये मांगे गए थे। उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही थी। साढ़े 10 हजार रुपये छीन लिए गए थे। दो अन्य महिलाओं की पहचान पूनम व ज्योति के रूप में पता लगी थी। उन्होंने डराकर साढ़े 14 हजार रुपये एक नंबर पर ट्रांसफर करा लिए थे। वह उनके चंगुल से आया तो उनसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की जाने लगी थी। उन्होंने मामले से अपनी पत्नी को अवगत कराया था। जिसके बाद सिटी थाना में चारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में एसीपी राहुल देव के मार्गदर्शन में सिटी थाना प्रभारी महेश की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को आरोपी गांव उद्देशीपुर के मनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



चार दिन पहले ऐंठ लिए थे 2.02 लाख रुपये

14 जुलाई को 2.02 रुपये ऐंठने का मामला सामने था। तब भी इन्हीं चारों पर आरोप लगे थे। तब व्यक्ति को मकान खरीदने के नाम पर बुलाकर रुपये ऐंठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed