फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   by train going to bike students death

ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार दो छात्रों के मौत

Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
by train going to bike students death
पीएम कॉलेज के पास ट्रेन दुर्घटना में हुई क्षतिग्रस्त बाइक व जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala beuro
सांदल कलां रेलवे स्टेशन के नजदीक पीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र पीएम कॉलेज में पढ़ाई करते थे और बाइक पर सवार होकर कॉलेज की तरफ जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से पानीपत की ओर एक पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। ट्रेन का समय होने के कारण कामी गांव में बना रेलवे का फाटक बंद था। इसके बावजूद उन्होंने फाटक के किनारे से बाइक निकाली और पटरी को पार करने लगे। इस दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन दोनों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। मृतक युवकों की पहचान दिल्ली की पालम कॉलोनी निवासी प्रशांत व दुर्गापुरी निवासी मनीष वर्मा के रूप में हुई है। दोनों कॉमी गांव स्थित पीएम कॉलेज में ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। वहीं, शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
गन्नौर में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जीआरपी एसआई राजबीर ने बताया कि मृतका के परिजनों के अनुसार दिल्ली निवासी मृतका फातमा (80) पैसेंजर ट्रेन से गढ़ी झंझारा गांव में अपने भाई के पास मिलने के लिए आई थी। वह दिल्ली से पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से उतरकर गढ़ी झंझारा आटो स्टैंड पर जाने के लिए लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed