फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BVP celebrated responsibility taking ceremony and family reunion

Sonipat News: भाविप ने मनाया दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह

Mon, 20 May 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
BVP celebrated responsibility taking ceremony and family reunion
सोनीपत। भारत विकास परिषद् की सोनीपत शाखा, राजमार्ग शाखा, प्रबुद्धा शाखा व माधव शाखा की ओर से मुरथल रोड पर दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता भाविप हरियाणा मध्य प्रांत के अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता ने की। विशिष्ठ अतिथि उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से किया गया। चारों शाखाओं के दायित्व पदाधिकारियों व नए सदस्यों को प्रवीण गुप्ता व विक्रांत खंडेलवाल ने शपथ दिलाई। राजीव गुप्ता ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय दिया। सोनीपत शाखा के अध्यक्ष डाॅ. आरके गुप्ता ने आगामी वर्ष की चारों शाखाओं की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। प्रवीण गुप्ता व विक्रांत खंडेलवाल ने परिषद के उद्देश्यों व मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। मंच संचालन अशोक गोयंका ने किया। इस दौरान हरिओम उपाध्याय, शारदा रेलन, सौरभ शर्मा, डाॅ. सुधीर गर्ग, डाॅ. रचना गुप्ता, डाॅ. अशोक शर्मा, विवेक मित्तल, डाॅ.नेहा गुप्ता, राजीव अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अरुण बंसल, हिमांशु कुच्छल, उदय चौहान, मीनाक्षी गुप्ता, अंजली चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed