फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Business worth more than 15 crores on Choti Deepawali, people bought fiercely

छोटी दीपावली पर 15 करोड़ से ज्यादा का व्यापार, लोगों ने जमकर की खरीदारी

Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Business worth more than 15 crores on Choti Deepawali, people bought fiercely
दिवाली पूजन के लिए मिट्टी के दीये व मूर्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
दीपावली पर्व से एक दिन पहले ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। पर्व पर 15 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह से रंग-बिरंगे साजो सामान से सजे हैं। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, मिठाइयां, मेवों की दुकानों व गिफ्ट गैलरियों में भारी भीड़ लग रही है। शहर की हर मुख्य सड़क व बाजार में जाम लगा था। दीपावली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग बुधवार सुबह से ही बाजार में उमड़ पड़े थे। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, सेक्टर-14 मार्केट, मंडी क्षेत्र व अन्य बाजारों में भीड़भाड़ की स्थिति थी।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी झालरों से लेकर खील-खिलौनों की हुई बिक्री
लोगों ने पर्व पर अपने घरों को सजाने के लिए जमकर रंग-बिरंगी झालर खरीदी। लोग स्वदेशी झालरों की ही खरीदारी कर रहे थे। अबकी बार स्थानीय कामगार भी खुश दिखे। उन्हें भी दीपावली पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद दिखी। इसके साथ ही लोगों ने पूजन के लिए खील-खिलौनों की भी खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीयों की मांग बहुत बढ़ गई है। दीये खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इस बार दीपावली पर सुंदर दीपक बाजार में उपलब्ध है। दीपकों की कई वैरायटी है। वहीं इस बार दीपक भी कई रंगों में उपलब्ध हैं। साथ ही लोगों ने मोमबत्तियां भी खरीदीं।
जूस व बिस्किट के आयटम भी बने लोगों की पसंद
दीपावली पर्व पर इस बार मिठाई के बजाय सूखे मेवों के पैकेट लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। लोग विशेष तौर पर सूखे मेवों के पैकेट को उपहार के रूप में देना पसंद कर रहे हैं। मिलावटी मिठाइयों की तुलना में सूखे मेवे स्वास्थ्य के लिए भी उपयुक्त माने जा रहे हैं। सामान्य गिफ्ट की दुकानों में भी सूखे मेवा के पैकेट की भरमार है। साथ ही इस बार चॉकलेट, बिस्किट व जूस की भी जमकर बिक्री हो रही है। कच्चे क्वार्टर में सूखे मेवे बेच रहे नरेंद्र ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सूखे मेवे उपहार के तौर पर देने का रुझान बढ़ा है। साथ ही बिस्किट व चॉकलेट के बाजार में भी दीपावली की रौनक दिख रही है। जूस के पैकेट भी बिस्किट व चॉकलेट के साथ बिक रहे हैं।

जाम से दिनभर जूझते रहे लोग
छोटी दीपावली पर लोगों की भारी भीड़ के चलते जाम की समस्या मुसीबत बन गई। वाहन चालक दिनभर जाम की समस्या से जूझते रहे। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की कतार लगी थी। कच्चे क्वार्टर मार्केट, गोहाना रोड, गीता भवन चौक, ओल्ड डीसी रोड, दिल्ली रोड, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, आईटीआई चौक, रेलवे रोड, मामा भांजा चौक, कालूपुर चुंगी, मुरथल रोड पर वाहन रेंगते रहे। देर रात तक सड़कों पर वाहन फंसे थे।

सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed