फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Buses from Sonipat to Meerut were stopped.

Sonipat News: सोनीपत से मेरठ के लिए चलाई बंद हुई बस

Thu, 29 Jan 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Buses from Sonipat to Meerut were stopped.
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। यात्रियों की सुविधा के लिए सोनीपत से मेरठ के लिए बसों संख्या एक बार फिर से बढ़ाकर दो कर दी गई है। अक्तूबर में इस बस को बंद कर दिया गया था। सोनीपत बस अड्डे से पहली बस सुबह 6:30 बजे और दूसरी सुबह 7:40 बजे प्रस्थान कर रही है। बस के चलने से बागपत और मेरठ जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक दिवाली पर्व के बाद सोनीपत-मेरठ रूट पर यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। उसके बाद से इस रूट पर मेरठ तक एक ही रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा था। अब फिर से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए विभाग ने एक और बच चला दी है।
विज्ञापन

--
बड़ौत, बागपत, मेरठ और बृजघाट रूट पर चलती हैं 10 बसें
सोनीपत बस अड्डे से उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, मेरठ व बृजघाट रूट पर 10 बसाें का संचालन होता है। सोनीपत से बड़ी संख्या में इन रूटों पर यात्री रोजाना सफर करते हैं। अब मेरठ रूट पर अतिरिक्त बस चलाने से यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जान में आसानी होगी। कई कई बार बस भी छूट जाने पर यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
दोपहर 1:20 बजे मेरठ से वापसी करेगी बस
सुबह 7:40 बजे मेरठ के चलने वाली दूसरी बस सुबह 10 बजे मेरठ पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 10:20 बजे मेरठ से रवाना होगी। बस दोपहर 1 बजे सोनीपत पहुंचेगी। मेरठ रूट पर अतिरिक्त बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिल गई है।

वर्जन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत-मेरठ बस सेवा में बढ़ोतरी की गई है। दिवाली के बाद यात्रियों की कमी होने पर बस को बंद कर दिया था। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed