{"_id":"68f534bd73d714417c02db94","slug":"burn-unit-created-keeping-diwali-in-mind-doctors-increased-in-emergency-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144010-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली को ध्यान में रख बनाई बर्न यूनिट, आपातकालीन में चिकित्सक बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली को ध्यान में रख बनाई बर्न यूनिट, आपातकालीन में चिकित्सक बढ़ाए
Mon, 20 Oct 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत में बहालगढ़ रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
सोनीपत। दिवाली पर्व के लिए जिला नागरिक अस्पताल में बर्न यूनिट तैयार की गई है। साथ ही आपातकालीन में भी चिकित्सक बढ़ा दिए गए हैं। पर्व के दौरान पटाखों की चिंगारी से झुलसने के बाद आने वाले मरीजों को इलाज किया जाएगा। साथ ही सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
दिवाली पर्व पर आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई है। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बर्न यूनिट तैयार की गई है। आग से झुलसने वालों की संख्या हर साल बढ़ जाती है। बर्न यूनिट में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे कॉल ड्यूटी पर छह विशेषज्ञ रहेंगे।
आपातकालीन वार्ड में 21 अक्तूबर तक तीन शिफ्टों में तीन-तीन चिकित्सक व स्टाफ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मरीज की गंभीर हालत होने पर उसे रेफर भी किया जा सकता है। आग से झुलसने वाले लोगों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
इसमें झुलसकर आने वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आग से झुलसने पर उपचार के लिए सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध होने का दावा किया है। दिवाली पर्व पर यदि कोई व्यक्ति आग से झुलसता है तो उसका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
मरीजों के इलाज के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में घायल मरीज के आने के बाद कॉल करके इन डॉक्टरों को बुलाया जाएगा।
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बर्न यूनिट तैयार किया गया है। आपातकालीन में भी चिकित्सक बढ़ाए गए हैं। बर्न यूनिट में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे कॉल ड्यूटी पर छह विशेषज्ञ रहेंगे। अगर कोई गंभीर मरीज आता है तो उसको प्राथमिक उपचार देकर तुरंत रेफर किया जाएगा। -डॉ. मंजीत राठी, आरएमओ, जिला नागरिक अस्पताल