फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bungling in the construction of three village secretariats, including the village of BJP MLA

भाजपा विधायक के गांव समेत तीन ग्राम सचिवालयों के निर्माण में घपला, विभागीय जांच में खुलासा

Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bungling in the construction of three village secretariats, including the village of BJP MLA
सरकार भले ही विकास कार्यों में भ्रष्टाचार नहीं होने का दावा करती हो, लेकिन यहां पंचायत विभाग के अफसरों ने भाजपा विधायक के गांव समेत तीन ग्राम सचिवालयों के निर्माण में घपला कर दिया है। जिसका पंचायत एवं विकास विभाग की जांच में खुलासा हुआ है। इसमें ग्राम सचिवालयों के निर्माण में अफसरों ने ईंट से लेकर सीमेंट, रेत, टाइल व स्टोन तक गायब करके घपला कर दिया। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने के बाद विजिलेंस जांच भी कराई जा रही है, जिससे उन रिपोर्ट के आधार पर घपला करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सरकार ने सभी गांवों में ग्राम सचिवालय बनाने की योजना तैयार की थी, जिसके तहत भाजपा विधायक मोहन लाल बड़ौली के गांव बड़ौली व उनके पड़ोस के गांव पलड़ा, गढ़ी बख्तावरपुर में ग्राम सचिवालय बनाने के लिए एडीसी ने वर्ष 2017 में पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन कार्यकारी अभियंता ने यह जिम्मेदारी मुरथल ब्लॉक के बीडीपीओ को सौंप दी और उसके बाद वहां काम भी शुरू करा दिया गया। इनमें घपले की शिकायत हुई तो विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक व मुख्य सतर्कता अधिकारी ने अपने ही विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण एवं चौकसी सेल के अधीक्षक अभियंता को जांच सौंपी। अधीक्षक अभियंता ने जांच करके अपनी रिपोर्ट महानिदेशक को सौंपी है, जिसमें ग्राम सचिवालयों के निर्माण में बड़ा खेल किए जाने की बात कही गई है। उनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि गांवों से सीमेंट के बैग, रेत, ईंट, ईंट रोड़ा, स्टोन मैटल, कोटा स्टोन, वॉल टाइल, फ्लोर टाइल गायब मिलीं।
विज्ञापन

भाजपा विधायक के गांव में 6 लाख से ज्यादा का घपला
भाजपा विधायक मोहन लाल के गांव बड़ौली से 6 लाख 70 हजार 856 रुपये का सामान गायब था। इसके साथ ही जितना काम रिकॉर्ड में दिखाया गया था, वह काम किया ही नहीं गया था। मस्टरोल भी फर्जी तैयार किए गए हैं और इसमें पंचायत विभाग के कई अधिकारियों ने मिलकर खेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलड़ा गांव में तीन लाख से ज्यादा का खेल
पलड़ा गांव में 3 लाख 3 हजार 32 रुपये का सामान गायब मिला है। इसके अलावा वहां ग्राम सचिवालय की चहारदीवारी को रिकॉर्ड में दिखाया गया है, जबकि उसे पहले ही किसी अन्य स्कीम से बनवाया गया था। इसके अलावा भी पलड़ा गांव में कई अनियमितताएं मिली हैं और उनका जांच रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। इस तरह ही गढ़ी बख्तावरपुर गांव में 3 लाख 86 हजार 296 रुपये का सामान गायब मिला।
वर्जन
इन सभी जगहों की जांच कराई गई थी और इसकी विजिलेंस जांच भी चल रही है, जिसमें साफ हो जाएगा कि वहां कोई घपला नहीं है। वहां काम कुछ देरी से जरूर हुआ है, लेकिन वह अन्य कारणों से हुआ है।
- मनीष मलिक, बीडीपीओ
वर्जन
इस रिपोर्ट के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि इस तरह की जांच विभाग से सीधी कराई जाती है। मेरे पास कोई रिपोर्ट आएगी तो उसके बाद देखकर ही कुछ कहा जा सकेगा।

- श्यामलाल पूनिया, डीसी
वर्जन
मुझे पता चला था कि मेरे व कई अन्य गांवों में ग्राम सचिवालय अभी तक नहीं बने हैं और उनमें गड़बड़ी की बात भी सामने आई थी। मैंने तभी कह दिया था कि उनको जल्द बनाया जाए और जिसने गड़बड़ी की होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- मोहनलाल बड़ौली, भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed