फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother-in-law's sensitive part attacked with a sharp weapon for refusing to drink alcohol

शराब पिलाने से मना करने पर साले के संवेदनशील अंग पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 11 Sep 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's sensitive part attacked with a sharp weapon for refusing to drink alcohol
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में शराब मंगवाने से मना करने पर एक युवक ने धारदार हथियार से साले के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। पहले मंगवाई गई शराब खत्म होने पर रिश्ते में जीजा उस पर और शराब लाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर हमला कर दिया। घायल को खानपुर में उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गांव खीरी निवासी रामलखन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह जनता कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। वह विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। उनके पड़ोस में ही किराए के कमरे में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जयरामपुर के ओमप्रकाश रहते हैं। रामलखन गांव के रिश्ते में ओमप्रकाश के साले लगते हैं। दोनों सोनीपत में पत्थर का कार्य करते हैं। रामलखन ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर की रात को वह दोनों शराब पी रहे थे। कुछ देर में शराब खत्म हो गई। इस पर ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि उसको कम शराब मिली है। वह और रुपये देकर शराब मंगवाए। जबकि रामलखन ने शराब को और रुपये देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों झगड़ा हो गया। गर्मी होने के कारण रामलखन खाना खाकर अपने घर की छत पर सो गया। रात में करीब 11 बजे ओमप्रकाश ने धारदार हथियार से रामलखन के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया और दर्द से चिल्लाने से लगा। ओमप्रकाश वहां से भाग गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनको खानपुर भेज दिया गया। उसका ऑपरेशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed