फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Break of lockdawn two women with 11 arrested.

लॉकडाउन : दो महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, 117 वाहनों के चालान, 11 जब्त

Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Break of lockdawn two women with 11 arrested.
शहर में वाहनों की जांच करते डीएसपी जितेंद्र कुमार व अन्य। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ाया गया है, लेकिन लोग लगातार मनमानी कर रहे हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र व हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया है, उसके बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। कोई बैंक जाने का बहाना बनाता है तो दवाई लेने जाने की बात करता है। अब युवाओं ने बाहर निकलने का अलग शगल बना लिया है। वह बाइक पर महिला को बैठाकर निकल लेते हैं, जिससे पुलिस से बच सके। हालांकि पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। पुलिस उन पर लाठियां भांजने के साथ ही उठक-बैठक करा रही है। पुलिस ने बिना कारण बाहर निकले 11 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 117 वाहनों के चालान कर 11 को जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि लोग नहीं माने, तो सख्ती ओर बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर डीएसपी जितेंद्र कुमार व डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने शहर में बिना कारण घूमने वालों की जमकर खबर ली। डॉ.रवींद्र ने कहा कि स्पष्ट निर्देश हैं कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकले। लेकिन इसके बावजूद लोग बैंक का बहाना करके चले आते हैं। कितनों को इस नाम पर रियायत दें। हर दूसरे के पास यही बहाना है कि बैंक जाना या मेडिकल स्टोर जाना है। कोई डाक्टर की पर्ची नहीं, तो किसी के पास कागज नहीं। ऐसे में सख्ती के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कुछ नासमझ लोगों की गलती से बहुत से लोग प्रताड़ित हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस के पास सख्ती बरतने का ही विकल्प बचता है।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग भागों में बांटकर कार्रवाई की। डीएसपी डॉ. रवींद्र की अगुवाई में सीआईए प्रभारी नरेंद्र पाल, महिला थाना प्रभारी पूनम हुड्डा और शहर थाना प्रभारी रवि कुमार की टीम निकली तो डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में सीआईए-2 प्रभारी विवेक मलिक व सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्पन सिंह की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट के निकले लोगों पर खूब सख्ती हुई। सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म के भी जमकर चालान किए गए। टीमों ने अपनी मर्जी से वाहनों पर परमिशन के कागज चस्पाने वालों और सरकारी सेवा में लगे वाहनों का स्टीकर लगाने वालों की भी जांच की और सही नहीं मिलने पर चालान किए गए। पुलिस ने इस दौरान 117 वाहनों के चालान कर 11 को जब्त किया। सिटी थाना पुलिस ने गीता भवन चौक से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मयूर विहार के रिंकू, सिविल लाइन पुलिस ने नरेंद्र नगर के अरविंद, सदर थाना पुलिस ने बैंयापुर के राजेश, थाना औद्योगिक क्षेत्र बड़ी पुलिस ने पानीपत के राक्सेड़ा के जयबीर व फिरोज खान, थाना राई पुलिस ने बहालगढ़ के पुष्पेंद्र व मुरथल पुलिस ने विकास को काबू किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम न पुलिस कर्मियों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर बाइक भगाई, पकड़े जाने पर मुर्गा बनाकर पीटा
गीता भवन चौक के पास बाइक पर सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर बीच से ही भागने लगे। इन्होंने जैसे ही यू-टर्न लिया, जो इनकी बाइक ने महिला थाना पुलिस की गाड़ी को ठोक दिया। जिस पर पुलिस कर्मियों ने पीीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इनके पास ना तो कोई कागजात था और ना ही हेलमेट। ऐसे में पुलिस ने दोनों युवकों की ठुकाई की और इसके बाद गीता भवन चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। उनकी बाइक को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed