फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body of Elderly woman found at home in Sonipat of Haryana

Sonipat: सप्ताह भर घर में पड़ा रहा बुजुर्ग महिला का शव, लोगों ने दुर्घंध आने पर पुलिस को दी सूचना, शहर में ही रहते हैं दो बेटे

Sun, 12 Jun 2022 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 09:04 PM IST
सार

सोनीपत के तारा नगर में घर के अंदर से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग महिला पेंशन से गुजर-बसर करती थी। घर का बिजली कनेक्शन भी कटवा रखा था।

विज्ञापन
Body of Elderly woman found at home in Sonipat of Haryana
तारा नगर में महिला के शव को लेने आई एंबुलेंस व आसपास के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के तारा नगर में दो बेटों से अलग रह रही एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव सप्ताह भर घर के ही अंदर ही पड़ा रहा और कोई देखने वाला नहीं पहुंचा। दुर्गंध फैली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मौत का पता लग सका। शहर में ही रहने वाले उसके बेटों को सूचना दी गई। महिला के घर का बिजली-पानी तक कनेक्शन कटा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


तारा नगर में प्रेमवती (58) अकेली रहती थीं। उन्होंने दो बेटों व एक बेटी का पालन-पोषण किया और उनकी शादी कर दी। बेटी और एक बेटे का परिवार जीवन नगर व कबीरपुर में ही रहता है, जबकि एक बेटे का परिवार रेलवे स्टेशन के पास रहता है। दोनों बेटों का अपना काम-धंधा है। पति की मौत के बाद प्रेमवती तारानगर के अपने घर में रह रही थीं।
विज्ञापन


वह राशन कार्ड पर मिलने वाले खाद्यान्न व पेंशन पर ही निर्भर थीं। बिल का भुगतान नहीं करने पर करीब एक साल पहले बिजली-पानी के कनेक्शन कटवा दिए गए थे। आसपास के लोग कई बार सहायता कर देते थे। ज्यादातर समय उनके घर का दरवाजा बंद रहता था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले विनोद ने बताया कि महिला के घर से दुर्गंध आ रही थी। उनके बेटों का पता उनके पास नहीं था। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस ने शनिवार रात को दरवाजा खोलकर देखा तो महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा था।

पुलिस ने तलाश कराकर उनके बेटों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला के परिजनों ने बताया कि वह कई साल से अकेली रहती थीं। वह देखभाल के लिए आते रहते थे। अब कुछ समय से वह नहीं आ पाए थे। पुलिस और आसपास के लोगों ने उनकी मौत की सूचना दी।  

पति की मौत के बाद ई-रिक्शा चलाकर किया गुजर-बसर 
प्रेमवती मेहनती थीं। पति की मौत के बाद उन्होंने ई-रिक्शा लिया और सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाकर अपना जीवन यापन करती थीं। उनकी प्रेरणा से कई अन्य महिलाएं आज ई-रिक्शा चलाती हैं। तीन साल पहले घर के बाहर से ई-रिक्शा को चोरी कर लिया गया। माली हालत कमजोर होने के चलते वह दूसरा ई-रिक्शा नहीं खरीद सकीं। उसके बाद से वह ज्यादातर समय अपने ही घर में बंद रहती थीं। यह भी पता नहीं लग सका कि उन्होंने किस समय अंतिम सांस ली। 

 

चिकित्सक के अनुसार महिला की मौत करीब पांच से सात दिन पहले हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। विसरा जांच को भेज दिया गया है। -संदीप कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed