{"_id":"67c3620e7c9b3188ae05152a","slug":"board-exams-action-will-be-taken-against-those-who-cheat-and-make-others-cheat-the-centre-will-be-cancelled-if-a-complaint-is-received-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133048-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : नकल करने व कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, शिकायत मिलने पर केंद्र होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : नकल करने व कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, शिकायत मिलने पर केंद्र होगा रद्द
Sun, 02 Mar 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जिला में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं। नकल करने व करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान कई स्थानों पर नकल व बाहरी हस्तक्षेप की शिकायतें मिली हैं। कुछ जगह से वीडियो व फोटो भी प्राप्त हुए हैं। सभी मामले की जांच करवाई जा रही है और जो भी संलिप्त पाए जाएंगे उनके दोष निर्धारण कर सजा दिलवाई जाएगी। जिन परीक्षा केंद्रों की शिकायतें मिली हैं उन सभी को रद्द किया जाएगा। इनमें विद्यार्थियों को या तो जिला मुख्यालय या फिर भिवानी बोर्ड जाकर परीक्षा देनी होगी।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर अनियमितता की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की वीडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा करवाना जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर से दायरे में धारा-163 भी लागू की गई है। कई स्थानों पर बाहरी हस्तक्षेप की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र की दीवार या 200 मीटर के दायरे में मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस तरह का व्यक्ति मिला उसे तुरंत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी अतिरिक्त लगाए हैं। परीक्षा केंद्रों के अंदर की सुचिता बनाए रखने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है और केंद्र सुपरवाइजर व नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की है। बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की रहेगी। सभी एसडीएम व वह स्वयं भी परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे। अगर कोई केंद्र सुपरवाइजर या सुपरिटेंडेंट नकल में संलिप्त पाया तो उसकी सेवाएं तुरंत समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पंचायतों से किया आग्रह
उन्होंने ग्राम पंचायतों से भी आग्रह किया है कि वह अपने गांवों के परीक्षा केंद्रों पर नकल न होने दें और परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप को रोकें। उसके बावजूद भी कोई लापरवाही मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।