{"_id":"679931b99982bef75b0510da","slug":"bjp-workers-burnt-the-effigy-of-aap-supremo-and-former-delhi-chief-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131440-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का जलाया पुतला
Wed, 29 Jan 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के सुभाष चौक पर आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का
- फोटो : संवाद
सोनीपत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुभाष चौक पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आप के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब यमुना नदी पर राजनीति कर रहे हैं। वह हरियाणा की जनता पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगा रहे हैं। उनके बयान से प्रदेश के लोगों में रोष है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के लोगों और मुख्यमंत्री पर अपमानजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की माटी में जन्मे अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश का मान-सम्मान गिराने का काम किया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रति जो बयान दिया है वह घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जनता के लिए हमेशा आगे रहते हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की तीन करोड़ जनता को यमुना में प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह सरासर गलत है। हरियाणा से यमुना में जाने वाला पानी ट्रीटमेंट के बाद ही छोड़ा जाता है। आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए वह हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, जिला महामंत्री नवीन मंगला, सोनिया मोर, निगम पार्षद इंदु वलेचा, बबीता कौशिक, शीला, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, गौरव भोला, नीरज सोनी, राजकुमार शर्मा, नीरज आत्रेय, मनोज गुप्ता, शेखर आंतिल, वेदपाल शास्त्री, श्रवण कौशिक, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, राजकुमार कटारिया, वीरेंद्र सांगवान भी मौजूद रहे।