{"_id":"67f17a68e5c5c17dc9091ff4","slug":"bjp-spent-the-looted-money-like-water-in-the-elections-deepender-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134819-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने लूट का पैसा चुनाव में पानी की तरह बहाया : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने लूट का पैसा चुनाव में पानी की तरह बहाया : दीपेंद्र
Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गोहाना में मोर चौक स्थित बरोदा विधानसभा कार्यालय पर आयोजित धन्यवाद समारोह को
गोहाना। हरियाणा में भाजपा सरकार जनभावना के बजाय झूठ, फूट और लूट की नींव पर बनी है। चुनाव में साम-दाम-दंड-भेद का सहारा लिया और लूट का पैसा चुनाव में पानी की तरह बहाया। यह बात शनिवार को रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मोर चौक पर स्थित बरोदा विधान सभा कार्यालय में आयोजित धन्यवाद समारोह कही।
उन्होंने कहा कि आगे की लड़ाई अभी से शुरू होती है। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल था। विधानसभा चुनाव में थोड़ी कसर रह गई। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मियों को पक्का करने का वादा कर रही थी। चुनाव जीतने के बाद उनको नौकरी से निकाल दिया। चुनाव से पहले हरियाणा में तीन चौथाई लोगों के बीपीएल कार्ड बनवा दिए। अब उनके कार्ड कटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सांसद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय महिलाओं को 2100 रुपये देने की बात कही थी। इसके लिए 5000 करोड़ बजट बनाया और इसकी वसूली के लिए ही बिजली के दाम 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दिए। भाजपा ने इलाके के लिए 11 साल में विकास का एक काम नहीं किया, जबकि कांग्रेस सरकार के समय गोहाना में रेल कोच फैक्टरी मंजूर कराई। उसे भी भाजपा सरकार बनारस उठा ले गई। कांग्रेस सरकार के समय पूरे प्रदेश में 81 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछाई और 4 शहर मेट्रो से जुड़े। भाजपा ने यहां मेट्रो का एक पिलर भी नहीं बनाया।
विज्ञापन
इस दौरान बाबा भले गिरि महाराज, सांसद पं. सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, विधायक इंदुराज नरवाल, बलराम दांगी, जस्सी पेटवाड़, कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, बलबीर वाल्मीकि, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।