{"_id":"6480968bd39a03a01600c191","slug":"bjp-minister-dr-sanjeev-balyan-told-the-alliance-with-jjp-as-compulsion-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: केंद्रीय राज्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- विस चुनाव के नतीजों के बाद मजबूरी था JJP से गठबंधन करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: केंद्रीय राज्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- विस चुनाव के नतीजों के बाद मजबूरी था JJP से गठबंधन करना
Wed, 07 Jun 2023 08:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:09 PM IST
सार
मंत्री बालियान ने कहा कि सरकार चलाने के लिए जजपा से गठबंधन किया था। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन करना मजबूरी था। दोनों पार्टियां अलग, नीतियां भी अलग। वहीं पहलवानों के मुद्दे पर बोले कि गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मामला समाधान के नजदीक है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान व अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा प्रदेश में जननायक जनता पार्टी से गठबंधन सरकार चलाने के लिए किया गया था। वर्ष 2019 के चुनाव के नतीजे ऐसे थे कि जजपा के साथ गठबंधन करना मजबूरी थी। भाजपा ने जजपा के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था। दोनों पार्टियां अलग-अलग हैं और हमारी और उनकी नीतियां भी अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
यह बात बुधवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने हरियाणा के सोनीपत में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि जजपा के साथ उनका गठबंधन केवल सरकार चलाने के लिए है। साथ ही उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि पहलवानों की गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात से यह मामला अब समाधान की तरफ जा रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र ही इसका हल निकल जाएगा। पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
बालियान ने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाकर देश के बारे में गलत बातें कह रहे हैं। ऐसा आदमी देश का नेतृत्व संभालने के लायक नहीं है। वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विपक्ष में हैं और उनका काम है अपनी बात कहना।
लेकिन लोकसभा चुनाव का जहां तक सवाल है तो हरियाणा, यूपी, दिल्ली के दो चुनाव जनता देख चुकी है। भूपेंद्र हुड्डा जनता के बीच जाकर अपने नेता राहुल गांधी के बारे क्या कहेंगे। देश को चलाने के लिए इस समय नरेंद्र मोदी के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आ रही।
उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि हरियाणा ऐसा प्रदेश है जहां किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए योजनाएं बनाई जाती हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देश के चहुंमुखी विकास को नए आयाम मिले हैं।
इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, आजाद सिंह नेहरा, जसबीर दोदवा, तरुण कौशिक, सुरेंद्र मदान आदि मौजूद रहे।