{"_id":"66477b4c26d9aed0650056d2","slug":"bjp-government-of-the-state-is-a-government-of-scams-satpal-brahmachari-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118375-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की भाजपा सरकार घोटालों की सरकार : सतपाल ब्रह्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की भाजपा सरकार घोटालों की सरकार : सतपाल ब्रह्मचारी
Fri, 17 May 2024 09:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 May 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर शहर में आयोजित रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते कांग्रेस प्रत्याश
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने वीरवार देर शाम गन्नौर अनाज मंडी से लेकर मुख्य बाजार तक रोड शो किया। उन्होंने 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है। 10 वर्ष में शराब हो या रजिस्ट्री घोटाला भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों की खून पसीने की कमाई को लूटा है। पेपर लीक करवाने के साथ भर्तियों को लटका कर युवा वर्ग के साथ विश्वास घात किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लागू करके युवाओं का मनोबल तोड़ा है। अहीरवाल रेजिमेंट के गठन को लेकर भाजपा का रवैया हमेशा से नकारात्मक रहा है। अबकी बार युवा वर्ग वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगा। बढ़ती बेरोजगारी के कारण प्रदेश का युवा अपने घर परिवार को छोड़ विदेश जाने को मजबूर है। उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान देवेंद्र गौतम, सुरेश त्यागी, राजेश पहलवान, सतप्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा,राकेश कैलाना,सुरेंद्र बैरागी, गल्लू रापड़िया भी मौजूद रहे।