{"_id":"65f0ad08da60870a9f0ebdd4","slug":"bjp-got-nervous-and-changed-the-face-of-the-chief-minister-congress-will-definitely-win-the-elections-dr-naresh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115246-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने घबराकर बदला मुख्यमंत्री का चेहरा, चुनाव में कांग्रेस जरूर जीतेगी : डॉ. नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने घबराकर बदला मुख्यमंत्री का चेहरा, चुनाव में कांग्रेस जरूर जीतेगी : डॉ. नरेश
Wed, 13 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में युद्ध से पहले घोड़ा बदलकर यह दर्शा दिया है कि प्रदेश में भाजपा कंफर्ट जोन में नहीं है। भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन तोड़कर अपना डैमेज कंट्रोल करने का काम किया है, लेकिन यह कामयाब नहीं होगा। यह बातें उन्होंने मंगलवार को खरखौदा में एक शादी समारोह में पहुंचने पर कही।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से बने बनाए मुख्यमंत्री को बदला है, वह यह दर्शाता है कि भाजपा बहुत घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है, भाजपा डूबता हुआ जहाज हो चुका है। कांग्रेस हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री बदलने का काम बहुत पहले कर लेना चाहिए था। साढ़े नौ साल में मनोहर लाल ने कुछ किया ही नहीं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्हें बदलकर भाजपा डैमेज कंट्रोल करना चाहती है। अब बहुत देर हो चुकी है। प्रदेश का युवा रोजगार चाहता है, लेकिन प्रदेश सरकार ने युवाओं की भावना से खिलवाड़ ही किया है।
नए मुख्यमंत्री नायब सैनी पार्टी को धार दे पाएंगे के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि चुनाव सिर पर है। अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब तो नए मुख्यमंत्री की कही हुई बात को चुनावी बातें ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार कांग्रेस मजबूत और मोदी टीम ढलान पर है। उन्होंने कहा कि जजपा के बाद अब सत्ता से बाहर होने की बारी भाजपा की है।