फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider security guard dies due to dumper collision

डंपर की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider security guard dies due to dumper collision
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का शव लेने आया उसका पिता व बेटा। संवाद - फोटो : Sonipat
निर्माणाधीन एनएच-334बी पर गांव नसीरपुर के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव थाना कलां के रहने वाले इंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह लिवासपुर की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसका चचेरा भाई जोगिंद्र भी इसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। जोगिंद्र रविवार रात को ड्यूटी खत्म कर सुबह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। वह भी अपने वाहन पर उसके पीछे चल रहा था। जब वह निर्माणाधीन एनएच-332बी पर गांव नसीरपुर के पास पहुंचा एक डंपर ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। बाद में चालक फरार हो गया। उसने भाई को संभाला और सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed