{"_id":"6483706e7d066a33f4096527","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-friend-serious-sonipat-news-c-197-1-snp1002-1150-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर
Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
हिमांशु। फाइल फोटो
राई। नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी स्थित ड्रेन नंबर आठ पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र के गांव कोलापुर निवासी हर्ष कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त पानीपत के समालखा निवासी हिमांशु के साथ कुंडली टीडीआई स्थित अपने फ्लैट पर जा रहा था। हिमांशु मैकेनिक का काम करता था। जब वह नेशनल हाईवे पर ड्रेन नंबर-आठ के पास पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और उनकी बाइक व डिवाइडर को टक्कर मार दी। वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।