{"_id":"64330e707ecaa9e35801dcc4","slug":"bicycle-rider-father-dies-due-to-car-collision-in-front-of-son-who-went-out-for-a-walk-sonipat-news-c-17-1-118388-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घूमने निकले बेटे के सामने कार की टक्कर से साइकिल सवार पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घूमने निकले बेटे के सामने कार की टक्कर से साइकिल सवार पिता की मौत
Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
सार
चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। वह अपने पिता को लेकर अस्पताल गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। सेक्टर-7 में जिमखाना क्लब के पास हुए हादेस की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव रायपुर निवासी प्रवीन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात करीब सवा दस बजे अपने ताऊ के बेटे सुश कुमार के साथ सेक्टर-7 में जिमखाना क्लब की तरफ घूमने गया था। उस दौरान उनके पिता वेद प्रकाश भी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह उनके पास से आगे निकले तो जिमखाना क्लब की तरफ से आ रही कार ने उनके पिता को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चलते वह सड़क पर गिर बुरी तरह से घायल हो गए। वह अपने पिता की तरफ दौड़ा।
विज्ञापन
चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। वह अपने पिता को लेकर अस्पताल गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद