फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhoomi Pujan of the meeting place for the Martyrdom Day celebrations will be held on 28th.

Sonipat News: बलिदान दिवस समारोह के लिए 28 को होगा सभा स्थल का भूमि पूजन

Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan of the meeting place for the Martyrdom Day celebrations will be held on 28th.
फोटो 20: सोनीपत लघु सचिवालय में राज्य स्तरीय बलिदान दिवस समारोह को लेकर उपायुक्त के साथ अ​धिकार
सोनीपत। धर्म की रक्षा और समाज की एकजुटता के लिए बलिदान देने वाले दादा कुशाल सिंह दहिया की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 14 नवंबर को राई एजुकेशन सिटी में राज्यस्तरीय बलिदान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। 28 अक्तूबर को समारोह स्थल का भूमि पूजन होगा।
विज्ञापन

ये जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दी। उन्होंने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने गुरु तेगबहादुर के शीश को सुरक्षित रखने के लिए अपने शीश का दान दिया था।
विज्ञापन

दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान भी नई पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक बने इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सैकड़ों खाप, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित होकर भाईचारे का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान कार्यक्रम में लगने वाले मैन स्टेज, वीआईपी स्टेज व सांस्कृतिक स्टेज, पार्किंग, वीआईपी रूट, लोगों के बैठने, लंगर, प्रदर्शनी सहित सभी तैयारियों की विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के मुख्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करवाएं। सभी विश्वविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित करें ताकि कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका हो।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिला प्रशासन ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाएं जाए। कार्यक्रम के लिए सभी सरपंचों व जन प्रतिनिधियों से संपर्क करें ताकि गांव-गांव, घर-घर कार्यक्रम की जानकारी पहुंच सके। इस दौरान एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, एसीपी विपिन कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों को दिया राजस्तरीय समारोह का न्योता
बढ़खालसा समिति की ओर से 14 नवंबर को होने वाले राज्य स्तरीय बलिदान दिवस समारोह के निमंत्रण देने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। समिति सदस्यों ने गांव प्रीतमपुरा, रसोई, पतला व सेवली की चौपालों में पहुंचकर ग्रामीणों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। ग्रामवासियों ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने तथा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed