{"_id":"635a8031a86792738f5ccfb7","slug":"bhaiya-dooj-sisters-wish-long-life-by-tilaking-brother-sonipat-news-rtk661845899","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज : बहनों ने भाई को तिलक कर की लंबी आयु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज : बहनों ने भाई को तिलक कर की लंबी आयु की कामना
विज्ञापन
चार मरला निवासी पारूल भैया दूज पर अपने भतीजे को तिलक करते हुए। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। भाई-बहन के स्नेह का पवित्र पर्व भैया दूज वीरवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी आयु व जीवन में सुख-शांति की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहन को प्रेम स्वरूप उपहार भेंट किए। बहुत से भाई-बहन व्यस्तता और अन्य कारणों से एक-दूसरे के पास नहीं पहुंच पाए। हालांकि उन्होंने भी मोबाइल पर वीडियो कॉल कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शोनक ने बताया कि भैया दूज का पर्व हर साल दिवाली के दूसरे दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व का भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व है। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना के साथ माथे पर तिलक किया सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान भाइयों का भेंट स्वरूप गोले व मिठाई दी। पंडित अमित शोनक ने बताया कि मान्यता है कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और भोजन ग्रहण करता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती। भैया दूज पर्व के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाला दीपों का पर्व भी संपन्न हो गया।
बाजारों में भीड़ तो सड़कों पर लगा रहा जाम
भैया दूज पर्व को लेकर लोगों ने उत्साह बना रहा। दुकानदारों ने भी पर्व को लेकर पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भैया दूज पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए सड़कों व बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दिन भर पसीना बहाना पड़ा। देर शाम भीड़ कम होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।