फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Be careful... Corona growing rapidly, five new infected were found, including two elderly

Sonipat: संभलकर... तेजी से बढ़ रहा कोरोना, पांच नए संक्रमित मिले, जिनमें दो बुजुर्ग शामिल

Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
सार

कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है, लेकिन लोग कोरोना को हल्के में ले रहे है। इस तरह की लापरवाही लोगों को भारी पड़ने लगी है।

विज्ञापन
Be careful... Corona growing rapidly, five new infected were found, including two elderly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। मास्क की अनिवार्यता के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा। रविवार को दो बुजुर्गों समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही तीन मरीज ठीक हुए है। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हजार 953 हो गए है।

विज्ञापन


जमालपुरा निवासी 68 वर्षीय महिला, गांव मीमारपुर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग, राई निवासी 20 वर्षीय युवक, सेक्टर-14 निवासी 23 वर्षीय युवक, जवाहर नगर निवासी 36 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। लगातार बढ़ रही संक्रमित की संख्या को देखते हुए लोग अब भी जागरूक नहीं है।
विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है, लेकिन लोग कोरोना को हल्के में ले रहे है। इस तरह की लापरवाही लोगों को भारी पड़ने लगी है। 28 मार्च से अब तक जिले में 37 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 15 मरीज कोरोना से ठीक चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों की पालन अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed