फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Basketball: Chennai beat Raipur 64-33

बास्केटबाल : चेन्नई ने रायपुर को 64-33 से किया पराजित

Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Basketball: Chennai beat Raipur 64-33
डीसीआरयूएसटी, मुरथल में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के - फोटो : Sonipat
बहुतकनीकी एवं उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति के कारण प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। ओलंपिक, एशिया व राष्ट्रमंडल खेलों में पदक प्राप्त करने वाली राष्ट्रीय टीम में 40 से 50 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा के होते हैं। आनंद मोहन शरण दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। प्रतियोगिता के पहले मैच में एसआरएम विवि चेन्नई ने दुर्ग विश्वविद्यालय रायपुर को 64-33 से पराजित किया।
विज्ञापन

आनंद मोहन शरण ने संबोधित किया किया कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति के कारण खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। वर्तमान समय में जो देश खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं राष्ट्र अन्य क्षेत्रों में भी विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि बास्केटबाल एरिना का नाम देश के विख्यात बास्केटबाल कोच के नाम पर है। इसके लिए विश्वविद्यालय का प्रशासन बधाई का पात्र है। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि बास्केटबाल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें 8 विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच जीत के लिए भिड़ंत हुई। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
पहला मुकाबला : एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई और दुर्ग विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई की टीम ने दुर्ग विश्वविद्यालय, रायपुर की टीम को 64-33 अंकों से पराजित किया।
दूसरा मुकाबला : मद्रास विश्वविद्यालय व एमजीकेवी विश्वविद्यालय, वाराणसी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में मद्रास विश्वविद्यालय, मद्रास की टीम ने 81-19 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस मैच में मद्रास विश्वविद्यालय की रवीना 15 अंक के साथ बेस्ट स्कोरर बनीं, जबकि एमजीकेवी, वाराणसी की टीम की ओर से अंशिका सिंह ने 6 अंक हासिल किए।
तीसरा मुकाबला : मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई ने एलपीयू विश्वविद्यालय, फगवाड़ा की टीम को 65-57 के अंतर से पराजित किया। मध्य समय तक दोनों टीमें 26-26 से बराबरी पर थी। मुंबई तरफ से 32 अंक के साथ सुजानी पिंटो सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं, जबकि एलपीयू फगवाड़ा की पूजा यादव सर्वाधिक 20 अंक के साथ टीम की टॉप स्कोरर रहीं।

चौथा मुकाबला : जीएनडीयू विश्वविद्यालय, अमृतसर और आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर के बीच खेला गया। मध्य समय तक जीएनडीयू विवि की टीम ने आईटीएम विश्वविद्यालय की टीम पर 35-13 से बढ़त बना ली थी। अंत में जीएनडीयू अमृतसर ने ग्वालियर की टीम को 66-40 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed