{"_id":"5f9720e48ebc3e9b7638b3b4","slug":"baroda-by-election-politics-sonipat-news-rtk580201238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोदा उपचुनाव सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगा : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोदा उपचुनाव सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगा : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की तानाशाही से पीछा छुड़ाने का यह मौका है। जनता को इसे सिर्फ एक विधायक का नहीं, बल्कि प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का चुनाव मानना चाहिए। उन्होंने महम उपचुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह उस उपचुनाव ने लोकदल सरकार की नींव हिला दी थी, उसी तरह बरोदा उपचुनाव मौजूदा सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगा। वह सोमवार को ठसका, माहरा, भैंसवान खुर्द, रूखी, पुट्ठी, रभड़ा, मोई हुड्डा, रिवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के पक्ष में प्रचार करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार किसानों को चौतरफा मार मारने में लगी हुई है। किसानों से प्याज, आलू, टमाटर को 2-5 रुपये में खरीदा जाता है और उनको 50-100 रुपये में बेचा जाता है। इस तरह किसानों को फसलों के पूरे दाम नहीं मिलने से मार पड़ती है तो आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। यह केवल सरकार की नाकामी के कारण हो रहा है। दाल, चावल, आटा, चीनी सभी के दाम में रिकार्ड तोड़ बढ़ोतरी हो रही है और सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हर चीज की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन लोगों की आमदनी व रोजगार घटते जा रहे हैं। यही वजह है कि आज हर तबका इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बरोदा से पूरे प्रदेश में संदेश जाएगा कि आम आदमी इस सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका है।
--
मंडियों में किसानों की फसल के रेट बुरी तरह पिट रहे : दीपेंद्र हुड्डा
बरोदा में चुनाव प्रचार कर रहे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के पक्ष में खानपुर खर्द, बनवासा खुर्द, कहल्पा, छपरा गांव में प्रचार किया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस समय प्रदेश सरकार पर बरोदा चुनाव का दबाव है। इसके बावजूद आज मंडियों में किसानों की फसल के रेट बुरी तरह पिट रहे है।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा की सरकार के मुकाबले कई फसलों के रेट करीब आधे हो चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले भी 500 से 1000 रुपये कम रेट पर किसानों को अपनी धान, कपास, बाजरा व मक्का की फसल बेचनी पड़ रही है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि 3 नवंबर के मतदान के बाद किसानों की क्या हालत होगी। इसलिए ही बरोदा से सिर्फ एक विधायक बनाने के लिए नहीं, बल्कि किसान विरोधी इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सरकार ने किसानों को पीटा तो इससे पहले लॉकडाउन में मजदूरों को पीटा। इसलिए इस बार बरोदा का हर किसान और मजदूर सरकार की लाठियों की चोट का बदला, वोट की चोट से लेगा।
--
हम जात-पात की राजनीति नहीं करते, हुड्डा का गढ़ अब ध्वस्त होगा: धर्मवीर
गोहाना/सोनीपत। भिवानी से भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि उपचुनाव में बरोदा के लोग राज में शामिल होंगे, क्योंकि बरोदा हलके का विकास राज में शामिल होकर बेहतर होगा।
सांसद ने कहा कि मैंने काफी उपचुनाव देखे हैं, जिनमें विपक्षी पार्टियों ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। यहां भी हुड्डा को बड़ा दिल करते हुए ऐसा ही करना चाहिए था। लेकिन भूपेंद्र हुड्डा को इस बात का बड़ा धोखा है कि वह इसे अपना गढ़ समझते हैं, जबकि उनका गढ़ ध्वस्त होने वाला है। क्योंकि भाजपा कभी जात-पात की राजनीति नहीं करती है।
सांसद धर्मवीर सिंह ने गोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि कानूनों से प्रदेश का किसान अधिक खुशहाल व उन्नत होगा। किसान अपनी मर्जी से अपनी फसल बेच सकेगा। किसान पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं होगी। एमएसपी खत्म नहीं होगा तो मंडी व्यवस्था भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार किसानों को बरगला रहा है, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वह केवल झूठ के सहारे ही लोगों को बरगला सकते है। लेकिन लोग भी उनका झूठ समझ गए है और वह उनके बहकावे में आने वाले नहीं है।
--
पूर्व विधायक किताब सिंह और जगबीर मलिक ने भाजपा का दामन थामा
पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक और कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी करने वाले जगबीर मलिक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में सीएम मनोहर लाल ने इन दोनों को पार्टी में शामिल कराया। जगबीर मलिक ने कहा कि उन्होंने अपनी आधी जिंदगी भूपेंद्र हुड्डा के परिवार की सेवा में गुजार दी और उनको टिकट नहीं दिया गया।