फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bank Tunnel Case - Three more held

बैंक सुरंग मामला - तीन और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 06 Nov 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी शाखा और सोनीपत पुलिस ने 84 फु ट लंबी सुरंग बनाकर बैंक के लाकरों से करोड़ों के आभूषण चोरी करने की घटना में संलिप्त तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


आरोपी रोहित निवासी कुतबगढ़, दिल्ली, प्रवीन और सोनू निवासी गांव निंदाना, जिला रोहतक के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।


गत 27 अक्तूबर को थाना शहर गोहाना में सतीश कुमार गोयल निवासी पटेल बस्ती गोहाना, मैनेजर पीएनबी बैंक गोहाना ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक में सेंध लगाकर 86 लॉकरों को तोड़कर आभूषण चोरी कर लिये है। सतीश कुमार गोयल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन



मामले की छानबीन डीएसपी गोहाना राजीव देशवाल के नेतृत्व में टीमें गठित कर डीएसपी खरखौदा अजीत सिंह, प्रबन्धक थाना शहर गोहाना, एसआईटी सोनीपत, सीआईए, सोनीपत, एसआईटी गोहाना और प्रबन्धक थाना सदर गोहाना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में संलिप्त चार आरोपियों सुरेन्द्र उर्फ  काला और बलराज उर्फ  बल्लू को गांव लाठ की सीमा से, सतीश को कस्बा गोहाना की सीमा से तथा अरविंद उर्फ  भोलू को गांव फ रमाणा की सीमा से गिरफ्तार करने में सफ लता प्राप्त की थी। रिमांड अवधि के दौरान बलराज उर्फ  बल्लू के गांव कटवाल स्थित घेर से एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये थे।


बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन और आरोपियों रोहित, प्रवीन और सोनू को गांव लाखनमाजरा की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है व सतीश, सुरेन्द्र व बलराज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त औजार खोदना, खुर्पी व लोहे के पाइप को पानीपत बाईपास गोहाना की सीमा से बरामद कर लिया गया है।



यहां ये भी बता दे कि अब तक 43 किलो 910 ग्राम जेवरात और 2 लाख 65 हजार रुपये तथा एक अवैध देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूसों को बरामद किया जा चुका है। अरविन्द उर्फ  भोलू पुत्र सत्यवान निवासी कटवाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed