{"_id":"6117fce18ebc3ee038202b52","slug":"bank-loan-accused-involved-in-investigation-with-the-help-of-fake-papers-sonipat-news-rtk620986873","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली दस्तावेज देकर 6.20 लाख का लोन लेने के मामले में आरोपी को जांच में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली दस्तावेज देकर 6.20 लाख का लोन लेने के मामले में आरोपी को जांच में किया शामिल
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की होम लोन फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों को झांसा देकर 6.20 लाख रुपये का लोन लेने व एक भी किस्त जमा नहीं कराने के मामले में एक आरोपी को जांच में शामिल किया गया है। वह हाईकोर्ट से जमानत पर है।
संस्था इंडिया शेल्टर फाइनेंस कारपोरेशन के लोकेश ने 31 मई को पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी की ओर से 10 नवंबर, 2020 को पूजा के नाम से 6.20 लाख का होम लोन स्वीकृत किया गया था। इसकी धनराशि विनोद कुमार के सिंडिकेट बैंक के खाते में भेजी गई थी। इसकी एवज में विनोद के पिता लक्ष्मी नारायण के नाम की प्रापर्टी गिरवी रखी गई थी। विनोद कुमार और उसकी पत्नी पूजा ने इस लोन की किस्त जमा नहीं कराई।
उन्होंने लोन लेने से मना कर दिया। जांच के बाद पता चला कि विनोद के पिता की मृत्यु फरवरी 2018 में ही हो गई थी। उसने लोन लेते समय फर्जी व्यक्ति को लाकर अंगूठा लगवाया था। आरोप है कि उसने किसी बलराज को पिता के रूप में पेश किया था। विनोद के परिजन कह रहे है कि उन्हें दो लाख रुपये ही मिले हैं। बाकी का पैसा मोमिन नाम का व्यक्ति ले गया। अब पुलिस ने मामले में मोमिन को जांच में शामिल किया है। वह हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।