फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bajrang raised questions on NADA's decision, said- there is no provision for a four-year ban, it is an attempt

नाडा के निर्णय पर बजरंग ने उठाए सवाल: बोले- चार साल के प्रतिबंध का प्रावधान ही नहीं, डराने की कोशिश

Wed, 27 Nov 2024 03:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 03:36 PM IST
सार

बजरंग पूनिया बोले की चार साल का प्रतिबंध लगा डराने की कोशिश है। लड़ाई जारी रहेगी। नाडा के निर्णय पर ओलंपियन ने सवाल उठाए हैं। बोले कि चार साल के प्रतिबंध का प्रावधान ही नहीं है। किसानों व महिला पहलवानों का साथ देने पर साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
Bajrang raised questions on NADA's decision, said- there is no provision for a four-year ban, it is an attempt
बजरंग पूनिया - फोटो : PTI

विस्तार

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता एवं अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पहलवान ने उन पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की तरफ से लगाए चार साल के प्रतिबंध पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें डराने की कोशिश कर रही है। वह डरने वाले नहीं हैं। वह किसानों व पहलवानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

 

वह नाडा के प्रतिबंध के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बजरंग पूनिया ने कहा कि शायद उनका पहला केस है जिसमें चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। ऐसे आरोप में दो साल के ही प्रतिबंध का प्रावधान है। साथ ही कहा कि डोपिंग एजेंसी को उनकी तरफ से की गई शिकायत पर सालभर बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना सब कुछ खुद ही बयां करता है। पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने चार साल के लिए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

 

बजरंग ने 10 मार्च को राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट नहीं देने के चलते कार्रवाई हुई है। टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया को इससे पहले 23 अप्रैल को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। इसके बाद विश्व कुश्ती संगठन ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। बजरंग पूनिया ने इस निलंबन के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद इसे 31 मई तक रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद नाडा ने 23 जून को बजरंग पूनिया को नोटिस जारी किया था। पूनिया ने 11 जुलाई को इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और 4 अक्तूबर को सुनवाई हुई। अब नाडा के डोपिंग पैनल (एडीडीपी) ने उनके चार साल के निलंबन को जारी रखा है। इस पर बजरंग पूनिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय राजनीति से प्रेरित है। इसके खिलाफ एक बार फिर वे अदालत का सहारा लेंगे। बजरंग पूनिया ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले शिकायत दी थी कि डोपिंग एजेंसी की टीम उनके पास एक्सपायरी डेट की किट लेकर पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने सबूत भी दिए थे, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार व एजेंसी की नीयत पर सवाल उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed