फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Badwasni villagers upset over release of contaminated water into drain

Sonipat News: दूषित पानी ड्रेन में छोड़े जाने से बड़वासनी के ग्रामीण खफा

Thu, 04 Jun 2026 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Badwasni villagers upset over release of contaminated water into drain
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त को ​शिकायत देने पहुंचे बड़वासनी के ग्रामीण। संवाद
सोनीपत। गांव बाघडू के ग्रामीणों पर दूषित पानी ड्रेन में छोड़े जाने का आरोप लगा गांव बड़वासनी के ग्रामीण बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को शिकायत देकर मामले की जांच करने के साथ उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण दलबीर सिंह, महेश, मुकेश, विजय ने आरोप लगाया कि बाघडू ग्राम पंचायत की ओर से दूषित पानी बड़वासनी की ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। ड्रेन खेतों में भरने वाला पानी निकालने के लिए बनाई गई है। गांव बाघडू से पानी के लिए उनके गांव की ड्रेन तक सीवर लाइन दबाई जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। उपायुक्त से मांग है कि इस मामले में जल्द संज्ञान लिया जाए। जांच करने के साथ ही बाघडू ग्राम पंचायत की ओर से किए जा रहे कार्य को रुकवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed