{"_id":"5e5ff1a28ebc3ec4a70a3502","slug":"axis-bank-s-strong-room-attempt-to-steal-could-not-get-cash-sonipat-news-rtk5454595200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक के स्ट्रांग रूम में चोरी का प्रयास, नहीं निकाल सके नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक के स्ट्रांग रूम में चोरी का प्रयास, नहीं निकाल सके नकदी
विज्ञापन
गांव महमूदपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा।
- फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव महमूदपुर स्थित एक्सिस बैंक में चोरों ने घुसकर स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि वह उसे नहीं तोड़ सके। बाद में चोर अपने साथ सिलिंडर व गैस कटर लेकर पहुंचे थे। चोर बैंक के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर तक जा पहुंचे थे। चोरों बैंक मेें लगे सीसीटीवी को तोड़ डाला और डीवीआर अपने साथ ले गए। बैंक की शाखा के प्रबंधक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव महमूदपुर में आबादी के अंदर एक्सिस बैंक की शाखा है। मंगलवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद अधिकारी और कर्मचारी बैंक को ताले लगा कर अपने घर चले गए थे। मुख्य गेट के शटर पर भी ताले लगाए गए थे। बुधवार की सुबह बैंक की सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचा तो उसने शटर के ताले टूटे देखे। कर्मचारी ने बैंक के प्रबंधक को इस संबंध में सूचना दी। बैंक अधिकारी जब बैंक के अंदर पहुंचे तो वहां सिलिंडर और गैस कटर पड़ा मिला। चोरों ने कटर से स्ट्रांग रूम को काटने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी तोड़ रखे थे और डीवीआर गायब थी। चोरों द्वारा अलमारियों के ताले भी तोड़ गए थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना के एसएचओ श्रीभगवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर बैंक से नकदी चुराने में नाकामयाब रहे। पुलिस ने शाखा के प्रबंध अतुल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उधर बैंक अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रांग रूम तिजोरी खोलने के बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी।
एक्सिस बैंक शाखा के प्रबंधक ने बैंक में सेंधमारी करने की शिकायत की है। तिजोरी को काटने के लिए सिलिंडर और गैस कटर का प्रयोग किया गया है। नकदी चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। चोर अपने साथ डीवीआर ले गए। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के घरों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा। -श्रीभगवान, एसएचओ, सदर थाना