फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attempt to suicide

सिविल लाइन थाना में व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Aug 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
attempt to suicide
सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाना परिसर में आकर आत्महत्या का प्रयास किया। व्यक्ति का आरोप था कि उसने मारपीट का मामला दर्ज करा रखा है, जिसमें पुलिस सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने थाने में आकर शरीर पर पेट्रोल डाल लिया और फिर सुसाइड करने का प्रयास किया। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

एएसआई संजीव ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने दस बजे कुलदीप सिविल लाइन थाना सेक्टर-15 में आया था। थाना परिसर में आकर उसने पुलिस पर उसके केस में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि अभी तक पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने उसे कहा कि मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के समझाने पर भी कुलदीप नहीं माना। इसके बाद उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया। साथ ही खुद को आग लगाने का प्रयास किया। जिस पर एएसआई संजीव ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसआई संजीव ने बताया कि कुलदीप ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि टाइगर, दीपक व अन्य ने उसके साथ मारपीट की। कुलदीप की इस शिकायत पर आरोपियों को नामजद कर लिया था। जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब कुलदीप ने पुलिस थाने में आकर दबाव बनाने के लिए आत्महत्या का प्रयास किया। उसके कपड़े सबूत के तौर पर रख लिए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed