फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attempt to steal from shops, thieves ran away after seeing shopkeepers coming.

Sonipat News: दुकानों में चोरी की कोशिश, दुकानदारों को आता देख भागे चोर

Mon, 03 Jun 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal from shops, thieves ran away after seeing shopkeepers coming.
फोटो 16- सोनीपत के खरखौदा के गांव सैदपुर में दुकान में चोरी ली कोशीस के दौरान सीसीटीवी में कैद
खरखौदा (सोनीपत)। गांव सैदपुर में रात को कई दुकानों में चोरी की कोशिश की गई, लेकिन दुकान मालिकों को आता देख चोर भाग गए। दुकानदारों ने एक चोर को पकड़ लिया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम व पता बताया और दुकानदारों को चकमा देकर भाग गया। चोरों की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार राकेश ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर निवासी राकेश का कहना है कि उसने गांव के मुख्य मार्ग पर बाइक रिपेयर की दुकान की हुई है। रात को सूचना मिली कि कोई उनकी दुकान के बाहर रखे सामान को उठा रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो चार स्कूटी व दो बाइक जो खराब थी और कुछ अन्य स्क्रैप का सामान सड़क किनारे रखा हुआ था। उन्होंने आवाज लगाई तो चोर भाग गए। जबकि एक लड़का कैंटर के नीचे छिपा मिला। पूछताछ में उसने अपनी पहचान निजामपुर गढ़ी, दिल्ली निवासी भगवान दास के रूप में बताई। उन्हें पता चला कि पड़ोसी दुकानदार रोबिन की भी बाइक को चोरी करने की कोशिश की गई थी। इस दौरान रोबिन भी मौके पर आ गए थे। उन्होंने पाया कि अन्य दुकानदार देवेंद्र और नितिन की भी दुकान में चोरी की कोशिश की गई थी। राकेश का कहना है कि वह पड़ोसी दुकानदार रोबिन के साथ बात कर रहे थे कि चोरी करने वाला लड़का भी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed