फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attacked the shopkeeper and looted the cash and chain in one minute 26 seconds

Sonipat News: दुकानदार पर हमला कर एक मिनट 26 सेकेंड में लूट ले गए नकदी और चेन लूटी

Fri, 09 Jun 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Attacked the shopkeeper and looted the cash and chain in one minute 26 seconds
फोटो :40: सेक्टर-23 में हुई लूटपाट के दौरान सीसीटीवी में दुकानदार को पिस्तौल दिखाते दिख रहा बदम
सोनीपत। बेखौफ बदमाशों ने सेक्टर-23 में कन्फेक्शनरी के दुकानदार पर हमला कर 50 हजार रुपये, सोने की चेन और सामान लूट लिया। नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पहले दुकानदार को पीटा फिर लूट लिया। मामले की सूचना के बाद डीसीपी क्राइम विजय सिंह, एसीपी नरसिंह व थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने दुकानदार के बयान केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन


ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ककरोई रोड से सेक्टर-23 की तरफ जाने वाली सड़क पर अमन कन्फेक्शनरी की दुकान खोल रखी है। वीरवार को वह चार बजे दुकान पर पहुंचे थे। वह अंदर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे कि करीब सवा चार बजे छह नकाबपोश दुकान में घुसे और डंडे से हमला कर दिया। एक युवक आरी व एक तमंचा लिए हुए था। आरी से भी उन पर हमला किया गया। एक साथी ने गल्ले से नकदी निकालने के साथ उनका पर्स छीन लिया। एक ने उनकी सोने की चेन लूट ली। उन्होंने उठने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फिर से डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बदमाश 50 हजार रुपये व सोने की चेन के अलावा सिगरेट व चॉकलेट लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद डीसीपी क्राइम विजय सिंह, एसीपी नरसिंह व थाना प्रभारी देवेंद्र की टीम ने जांच की। सीआईए की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दरवाजा खोलकर अंदर घुसे

दुकानदार मुकेश ने बताया कि बदमाश अचानक दुकान के अंदर घुस आए। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही डंडे से मारना शुरू कर दिया। पिस्तौल लिया युवक बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




1 मिनट 26 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया

बदमाशों ने महज एक मिनट 26 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी के समय अनुसार बदमाश 3 बजकर 22 मिनट 10 सेकेंड में दुकान में आए थे। वह वारदात को अंजाम देकर बाहर लगे सीसीटीवी में 3 बजकर 23 मिनट 36 सेकेंड में भागते दिखाई दे रहे है। हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी एक घंटा चार मिनट पहले का समय दिखा रहा था।



व्यापारियों ने एसीपी क्राइम से की मुलाकात

जिला व्यापारमंडल ने एसीपी क्राइम राहुल देव से मुलाकात की। प्रधान संजय सिंगला, उप प्रधान रामनारायण गोयल, युवा उप प्रधान जतिन डेंबला ने राहुल देव व थाना प्रभारी देवेंद्र से जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की।


पुलिस ने पांच टीम गठित कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नरसिंह, एसीपी सोनीपत

फोटो :40: सेक्टर-23 में हुई लूटपाट के दौरान सीसीटीवी में दुकानदार को पिस्तौल दिखाते दिख रहा बदम

फोटो :40: सेक्टर-23 में हुई लूटपाट के दौरान सीसीटीवी में दुकानदार को पिस्तौल दिखाते दिख रहा बदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed