फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attacked on two youths with sticks, fired

स्कार्पियो सवार दो युवकों पर 10 हमलावरों ने डंडों से किया हमला, फिर मार दी गोली

Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attacked on two youths with sticks, fired
गोहाना। गांव खानपुर कलां के पास स्कॉर्पियो सवार दो युवकों पर दस युवकों ने हमला कर दिया। दोनों युवकों को पहले डंडों से पीटा गया और उसके बाद उन्हें गोली मार दी। गोली युवकों के हाथों पर लगी है। बाद में हमलावर फरार हो गए। घायलों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां निवासी अमित, गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी विनित व दो अन्य साथी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर शुक्रवार देर शाम गोहाना शहर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव के निकट पहुंचे तो दो गाड़ियों में हथियारों से लैस आठ-दस युवक पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ियां स्कॉर्पियो के आगे अड़ा दी। जिस कारण अमित ने भी गाड़ी रोक दी। गाड़ियों में आए युवकों ने अमित व विनित पर डंडों से हमला कर दिया। जबकि दो अन्य साथी मौका पाकर भाग निकले। हमलावरों ने अमित व विनित की डंडों से पिटाई करने के बाद फायर भी किए। गोलियां दोनों के हाथों में जा लगी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अमित व विनित को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके है।
विज्ञापन

साथ ही किसी अन्य परिजन ने भी कोई शिकायत नहीं दी थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया। 21 जनवरी को भी अमित पर गोलियां बरसाते हुए जानलेवा हमला किया गया था। तब अमित ने अपने चाचा के घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी। तब अमित ने कुछ लोगों साथ उसकी रंजिश बताई थी। अब पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां के पास वारदात की सूचना मिली थी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। न ही घायलों के बयान दर्ज हो सके है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
- श्रीभगवान, एसएचओ सदर थाना गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed