{"_id":"5f6f8f078ebc3e9bc202bae4","slug":"attack-on-police-snake-smuggler-sonipat-sonipat-news-rtk575475762","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोमुंहा सांप बेचने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई कर वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोमुंहा सांप बेचने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई कर वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल। हाईवे पर मुरथल स्थित ढाबे के पास से संरक्षित वन्य जीव दोमुंहा सांप (रेड सेंड बो) की तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने आरके कालोनी में गई पुलिस टीम के साथ चार महिलाओं समेत अन्य ने हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी गई। उन्होंने आरोपी को पुलिस ने छुड़वाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने साथ पुलिस से हाथापाई कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मुरथल थाना में नियुक्त एचसी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को एसआई नरेंद्र कुमार की टीम ने हाईवे पर गश्त के दौरान एक ढाबे के पास से उत्तराखंड नंबर की एक अल्टो कार में दोमुंहा सांप को बरामद किया था। पुलिस ने यूके हरिद्वार स्थित सिकरोडा निवासी शोएब, हरिद्वार के रायपुर निवासी विजय कुमार व हनुमानगढ़ी कनखल निवासी प्रियंका को गिरफ्तार किया था। वन्य प्राणी संरक्षण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया था कि दोमुंहा सांप की विदेशों में तस्करी होती है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि सांप को उन्हें आरके कालोनी निवासी भोलानाथ उर्फ गोलू ने दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच आरके कालोनी की सलोनी उर्फ जोनिया, कमलेश, हमदा और रफीका व अन्य ने पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया था। उन्होंने उसकी वर्दी तक फाड़ दी थी। जिसमें उसे व सिपाही अमित को चोट भी लगी। पुलिस ने मामले में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में अन्य मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी सलोनी उर्फ जोनिया को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी भोला नाथ को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।