{"_id":"673fbfa29330f088800239b4","slug":"atal-canteen-thali-will-be-available-for-rs-10-450-ate-food-on-the-first-day-sonipat-news-c-197-1-snp1002-128062-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल कैंटीन : 10 रुपये में मिलेगी थाली, पहले दिन 450 ने खाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल कैंटीन : 10 रुपये में मिलेगी थाली, पहले दिन 450 ने खाया खाना
Fri, 22 Nov 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। अनाजमंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों और यहां कार्यरत मजदूरों की सहायता के लिए ''अटल कैंटीन'' खोली गई है। कैंटीन में महज 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। कैंटीन का शुभारंभ विधायक पवन खरखौदा ने किया। पहले दिन कैंटीन में 450 कूपन काटे गए यानी 450 लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा। विशेष बात यह रही कि विधायक ने भी किसानों के साथ बैठकर कैंटीन के व्यंजनों का स्वाद चखा।
विधायक पवन खरखौदा के प्रयासों से वीरवार को खरखौदा अनाजमंडी में अटल कैंटीन की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि आज किसानों और मंडी में कार्यरत मजूदरों की मांग पूरी की है। अनाजमंडी में अटल कैंटीन की शुरुआत होने से किसानों व मजदूरों को 10 रुपये में शुद्ध भोजन मिल सकेगा। 10 रुपये में किसानों और मजदूरों की थाली में चार रोटी, दो सब्जी व चावल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जबकि लस्सी के लिए अलग से रेट निर्धारित किए गए हैं।
महिलाओं के हाथ है पूरा जिम्मा
कैंटीन में सारा खाना महिलाएं अपने हाथों से तैयार करेंगी। घर जैसे खाने की अनुभूति के लिए मसाले का कम प्रयोग किया जाएगा। योजना के तहत कैंटीन में जो शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन तैयार किया जाएगा। किसानों और यहां कार्यरत मजदूरों को महज 10 रुपये में भरपेट खाना मिल सकेगा।
विज्ञापन
किसानों के लिए चलाई अनेक योजनाएं
विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूरों सहित सभी वर्गों के विकास करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। हरियाणा सरकार देश में सबसे अधिक फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है, ताकि किसानों के लाभ को बढ़ाया जा सके। सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ आज सीधे किसानों को मिल रहा है।
किसानों को उपलब्ध करवाएं मूलभूत सुविधाएं
विधायक ने अनाजमंडी का दौरा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों से बातचीत की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद के बाद फसल का उठान भी तुरंत करवाएं, ताकि किसान आसानी से अपनी फसल लेकर मंडी में आ सके। इसके अलावा मंडी में बारदाना की भी कमी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, राजबीर दहिया, अनाज मंडी के प्रधान नरेश सिसाना, मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश खोखर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।