फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   At some bus stands fans are not working and at others they are waiting to be installed, passengers are troubled

Sonipat News: बस स्टैंड पर कहीं पंखे खराब तो कहीं लगने का इंतजार, यात्री परेशान

Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
At some bus stands fans are not working and at others they are waiting to be installed, passengers are troubled
फोटो नंबर- 10दीनदयाल,नांगल चौधरी
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को भयंकर गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के मद्देनजर बस स्टैंड में पानी और पंखों की व्यवस्था को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने पड़ताल की।
विज्ञापन

इस दौरान बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के लिए लगाए गए कुछ पंखे खराब थे। वहीं कुछ जगह तो पंखे ही नहीं लगे थे। इस कारण बस स्टैंड परिसर में बस का इंतजार करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड में 8 पंखे लगाए जाने के लिए बिजली कनेक्शन और पाइप लगाए गए हैं, लेकिन 4 पंखे ही लगे हुए हैं, इसमें से एक पंखा खराब होने के कारण चल नही रहा है। वहीं बस स्टैंड परिसर में पिलर पर 5 पंखे लगाए जाने के लिए स्टैंड लगाए गए हैं, लेकिन वहां पर 4 पंखे ही लगाए गए हैं। यात्रियों ने बस स्टैंड प्रशासन से परिसर में पंखों की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। जहां आवश्यकता हो वहां एक बड़ा कूलर भी लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



टंकी में नहीं आता ठंडा पानी
बस स्टैंड परिसर में पानी के लिए आरओ और वाटर कूलर युक्त प्याऊ बनाई गई है, लेकिन दिनभर अधिक यात्री होने के कारण प्याऊ में ठंडा पानी नहीं आता है। इस कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्याऊ में रखी टंकियों को टैंकर से भरा जाता है और कई बार टैंकर समय पर नहीं आने के कारण भी लोगों को पानी के अभाव में काफी परेशानी होती है। वहीं साफ-सफाई के अभाव में प्याऊ के आसपास फिसलन रहती है। इस कारण महिला और बुजुर्गों को पानी पीते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-----------------
मैं भगवाड़ी से नारनौल अक्सर आता हूं। बस स्टैंड पर पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्मी का सामना करते हुए बस का इंतजार करना पड़ता है। यदि पंखे लगाने के लिए जो कनेक्शन बनाए गए हैं, उन सभी पर पंखे लगा दिए जाए तो यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन लंबे समय से केवल कुछ पंखे ही चल रहे हैं।-सतपाल, गांव भगवाड़ी
------------
बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर युक्त प्याऊ लगाई गई है, लेकिन गर्मी के दिनों में पानी का अधिक उपयोग होने के कारण प्याऊ में ठंडा पानी नहीं मिलता है। वहीं बस स्टैंड परिसर में पर्याप्त मात्रा में पंखे भी नहीं लगे हुए और जो लगे हुए हैं उनमें से कुछ पंखे खराब है। वहीं कुछ चलते ही नहीं।-दीनदयाल, नांगल चौधरी



बस स्टैंड पर जो पंखे खराब हैं, उन्हें बदलने के लिए विभाग के पास भेजे गए थे। नए आ जाने के बाद दो से तीन दिन में पंखे लगा दिए जाएंगे, जिससे कि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed