फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asphalt layer laid on Ganaur to Pugthala via Khubdu road

Sonipat News: गन्नौर से पुगथला वाया खुबडू रोड पर बिछी डामरी की परत

Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Asphalt layer laid on Ganaur to Pugthala via Khubdu road
फोटो 24- सोनीपत के गन्नौर में पुगथला-खुबडू रोड पर बिछाई गई डामरी की परत। संवाद
गन्नौर। लोक निर्माण विभाग की ओर से गन्नौर से पुगथला वाया खुबडू रोड का निर्माण कार्य पूरा होने से वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलेगी। सड़क पर विभाग ने डामरी (तारकोल व बजरी) की परत बिछाकर वाहन चालकों के लिए आवाजाही शुरू कर दी है। विभाग की ओर से सड़क को वर्ष 2024 में उखड़वाया गया था, लेकिन बाद में चुनावी प्रक्रिया व ग्रैप-4 के नियम लागू होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से गन्नौर से पुगथला वाया खुबडू रोड के नवनिर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। करीब 16.70 किलोमीटर लंबी सड़क पर 11.61 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। जल्द ही इस सड़क पर तारकोल की दूसरी परत बिछाई जाएगी। वहीं शहर वासी नरेश कुमार, प्रदीप, अमित, अशोक कुमार ने बताया कि शहर को खुबडू, शाहपुर वाया जीटी रोड से जोड़ने वाली सड़क का जीर्णोद्धार कई वर्ष से अधर में लटका हुआ था। खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। क्षेत्र के लोग कई बार अधिकारियों को शिकायत कर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन


गन्नौर से पुगथला वाया खुबडू रोड पर फिलहाल तारकोल व बजरी की पहली परत बिछाई गई है। फिलहाल सड़क के दूसरे हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 10 दिन में निर्माण कार्य पूर्ण होने पर तारकोल की दूसरी परत भी बिछाई जाएगी। इससे सड़क पर आवागमन सुगम हो सकेगा। -नवनीत कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 24- सोनीपत के गन्नौर में पुगथला-खुबडू रोड पर बिछाई गई डामरी की परत। संवाद

फोटो 24- सोनीपत के गन्नौर में पुगथला-खुबडू रोड पर बिछाई गई डामरी की परत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed