{"_id":"643587c0e1de9e863f09ff94","slug":"asian-wrestling-championship-freestyle-wrestlers-leave-for-kazakhstan-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियनशिप: फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान कजाकिस्तान रवाना, देश का करेंगे प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन चैंपियनशिप: फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान कजाकिस्तान रवाना, देश का करेंगे प्रतिनिधित्व
Tue, 11 Apr 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:46 PM IST
सार
प्रतियोगिता कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित हो रही है। इसमें फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता कजाकिस्तान में 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट से कजाकिस्तान के अस्ताना के लिए रवाना होते फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र से फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवानों का दल एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में रवाना हो गया। प्रतियोगिता 14 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि कजाकिस्तान में 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित हो रही एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए दिल्ली में 10 और 11 मार्च को भारतीय दल टीम का चयन हुआ था।
विज्ञापन
जिसके बाद साई केंद्र में पहलवानों का राष्ट्रीय शिविर लगाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोनीपत के साई केंद्र से फ्री-स्टाइल वर्ग के पहलवान मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदार सिंह के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन
यह पहलवान हुए अस्ताना रवाना अमन 57 किलो (झज्जर), पंकज 61 किलो (सोनीपत), अनुज 65 किलो (फतेहाबाद), मुलायम यादव 70 किलो (उत्तर प्रदेश), यश तोमर 74 किलो (दिल्ली), दीपक 79 (हिसार), जोंटी कुमार 86 किलो (उत्तर प्रदेश), दीपक पूनिया 92 किलो (झज्जर), दीपक नेहरा 97 (रोहतक), अनिरुद्ध 125 किलो (दिल्ली)।
विज्ञापन