फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   asi checing van driwer hiting

एएसआई को ईको वैन से टक्कर मारकर भागने का वीडिया वायरल, आरोपी चालक व साथी गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
asi checing van driwer hiting
एएसआई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
गांव भूर्री के पास पेट्रोल पंप के बाहर वैन चालक के एएसआई को टक्कर मारकर भागने के मामले में वीडियो वायरल हो गई है। पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी डायल 112 के इंचार्ज एएसआई सुमेर सिंह ने राजलुगढ़ी चौकी के पास लगे नाके को तोड़कर भागी वैन चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह टक्कर मारकर भाग गया। मामले में पुलिस ने चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शुक्रवार रात को भूर्री गांव के पास पेट्रोल पंप के बाहर बाहर खड़ी टायल-112 से इंचार्ज सुमेर एक अन्य कर्मी के साथ सड़क पार कर दूसरी तरफ खड़े हो जाते हैं। इससे पहले राजलुगढ़ी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने एक ईको वैन चालक के नाका तोड़कर भागने की सूचना दी थी। जब वह वैन चालक का इंतजार कर रहे होते तो उन्हें एक इको वैन दिखाई देती। जब वह उसे रोकने का प्रयास करते है तो चालक गाड़ी को रोकने की बजाय एएसआई को टक्कर मारकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन

डायल 112 की गाड़ी की आरोपियों का पीछा करने लगती है। वहीं वारदात स्थल पर काफी भीड़ जुट जाती है। बाद में एक कार चालक एएसआई को अपनी कार में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में एएसआई सुमेर के बयान पर हत्या के प्रयास व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी मनोज जाखड़ की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लल्हेड़ी निवासी सुनील व उसका साथी जीवन विहार निवासी रोहताश है। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त वैन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें पानीपत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed