फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arya Veerangana Dal gave training in Yagya to girl students

Sonipat News: आर्य वीरांगना दल ने छात्राओं को दिया यज्ञ का प्रशिक्षण

Fri, 06 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Arya Veerangana Dal gave training in Yagya to girl students
फोटो 02- सोनीपत के काठ मंडी स्थित हिंदू कन्या विद्यालय में आर्य वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर के
सोनीपत। काठ मंडी स्थित हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय आर्य वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन छात्राओं को यज्ञ का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर की शुरुआत सुबह छात्राओं ने आसन, व्यायाम व योग का अभ्यास से की। आर्य वीरांगना दल की ओर से छात्राओं को वेद मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करना सिखाया गया।
विज्ञापन

आर्य वीर दल के जिला संचालक भगत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ करना अनिवार्य है। शिविर में भाग ले रही 160 छात्राओं के लिए 15 यज्ञ कुंड लगाकर मंत्रोच्चारण का अभ्यास करवाया। शिविर की अध्यक्ष पूनम भूटानी ने कहा कि यज्ञ करने का अधिकार सभी को है। उन्होंने यज्ञ का महत्व भी बताया।
विज्ञापन

पूनम ने कहा कि सत्य ज्ञान, अच्छे कर्म करके ही मनुष्य ईश्वर उपासना की योग्यता प्राप्त करता है। उन्होंने छात्राओं को आहार-विहार की भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता ने छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के संदर्भ में जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। बीमारियों से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में प्राचार्य किरण गुप्ता, जिला आर्य वीर दल के संचालक भगत सिंह, सचिव दीपक तलवाड़, सुरेश आर्य, रविंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed