फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrival of paddy increases in the market, purchase of 2.19 lakh metric tons

Sonipat News: मंडी में धान की आवक तेज, 2.19 लाख मीट्रिक टन की खरीद

Tue, 05 Nov 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy increases in the market, purchase of 2.19 lakh metric tons
फोटो 06- सोनीपत के गोहाना में नई अनाज मंडी के पास जींद रोड पर लगी ट्रेक्टर-ट्रालियों की लाइन। स
सोनीपत/गोहाना। दिवाली के बाद अनाज मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है, लेकिन उठान धीमी होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में रोजाना 70 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक हो रही है। सोमवार को तड़के ही नई अनाज मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लाइन लग गई। मंडी में ट्रैक्टर ट्राॅली ले जाने के लिए भी रास्ता नहीं मिल पा रहा था। नई अनाज मंडी के पास करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऐसे में शहरवासियों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में धान व बाजरा की आवक तेज होने के साथ ही सुचारु रूप से खरीद की जा रही है। जिले में 2,19,215 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें कॉमन धान 3877 मीट्रिक टन, ग्रेड-ए 1218 मीट्रिक टन, बासमती 41856 मीट्रिक टन, शरबती 24 मीट्रिक टन व 1509 किस्म 01 लाख 72 हजार 240 मीट्रिक टन शामिल हैं। इसके अलावा जिले की सभी खरीद केंद्रों पर अब तक किसान 1588.9 मीट्रिक टन बाजरा लेकर पहुंचे हैं। इसकी खरीद हो चुकी है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि धान व बाजरा की खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां की गई हैं। किसान के धान व बाजरे का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पीछे तीन-तीन ट्राॅलियां जोड़कर पहुंचे रहे किसान
गोहाना। नई अनाज मंडी में अब 1121 किस्म के धान की आवक शुरू हो गई है। किसान एक ट्रैक्टर के पीछे दो से तीन ट्राॅली जोड़कर अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। जो किसान सोनीपत रोड की तरफ से आते हैं, उन्हें शहर के बीच से गुजरना पड़ता है। ऐसे में जींद रोड पर लंबा जाम लग जाता है। मौजूदा समय में नई अनाज मंडी में 7.5 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है। मंडी प्रधान विनोद सहरावत का कहना है कि इन दिनों मंडी में धान की आवक बढ़ी है। आढ़ती खरीदी गई फसल का उठान तेजी से कर रहे हैं, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की आवक अधिक होने से मंडी में फसल बोरियों में रखी हुई है। एजेंसी को गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर फसल का उठान तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही धान की उठान की जाएगी। आढ़तियों को उठान तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।
-सुरेश कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed