फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrival and purchase of wheat and mustard continues in the mandis, DC checked the arrangements in Sonipat and Kharkhoda.

Sonipat News: मंडियों में गेहूं व सरसों की आवक और खरीद जारी, डीसी ने सोनीपत व खरखौदा में जांची व्यवस्था

Wed, 10 Apr 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Arrival and purchase of wheat and mustard continues in the mandis, DC checked the arrangements in Sonipat and Kharkhoda.
सोनीपत की अनाज मंडी में गेहूं की ढेरी की जांच करते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, साथ में अन्य अधिकार
सोनीपत/गन्नौर। मंडियों में गेहूं व सरसों की आवक व खरीद जारी है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार को सोनीपत व खरखौदा अनाज मंडी में जाकर व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने फसल की आवक के साथ खरीद, उठान और निर्धारित सीमा में भुगतान करने के निर्देश दिए। मंडियों व खरीद केंद्रों में 152 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। पंजीकृत किसानों की 36 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। गन्नौर अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। गोहाना अनाज मंडी में 12 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सोनीपत अनाज मंडी में मंगलवार को सरसों व गेहूं की सरकारी खरीद हुई। हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन की ओर से 1980 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। साथ ही गेहूं की खरीद प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। वहीं खरखौदा अनाज मंडी में गेहूं की आवक नहीं हुई। हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन की ओर से 2190 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। गोहाना अनाज मंडी में हैफेड की ओर से 2977 क्विंटल सरसों की खरीद गई। मंगलवार दोपहर उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार सोनीपत अनाज मंडी में पहुंचे। मंडी में 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। जहां उन्होंने सीधे गेट पास जारी करने की जांच की। उन्हें बताया गया कि सरसों के 87 व गेहूं के 51 गेट पास जारी किए गए हैं। इसके बाद उपायुक्त ने गेहूं की ढ़ेरियों के साथ गेहूं की जांच भी की। नमी जांचते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि झरना अवश्य लगाएं। किसानों को भी साफ गेहूं लाना चाहिए। उपायुक्त ने मंडी में पेयजल के साथ शौचालय इत्यादि सुविधाओं की पड़ताल की। बिजली व्यवस्था की मांग पर उन्होंने तुरंत स्वीकृति दी। मंडी के शेड व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह फसल खरीद के साथ उठान की व्यवस्था करें। उन्होंने आढ़तियों व किसानों से बात करके सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद उपायुक्त ने खरखौदा अनाज मंडी में फसलों की आवक, खरीद व उठान के साथ किसानों को भुगतान की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से बात कर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

गोहाना में किसान परेशान, गन्नौर में शुरू हुई गेहूं की खरीद
गोहाना अनाज मंडी में गेहूं की आवक जारी है, लेकिन दो दिन से खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। अधिकारी गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा बताकर खरीद करने से इंकार कर रहे है। मंडी में अब तक 12 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। ऐसे में किसानों को मंडी से फसल डालने के बाद वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। गन्नौर स्थित अनाज मंडी में मंगलवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई। हैफेड की ओर से मार्केट कमेटी सचिव दीपक सुहाग की मौजूदगी में गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान 7051 में से 4114 क्विंटल गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। सचिव दीपक सुहाग ने कहा कि मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed