फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested a student accused of getting someone else's exam in his place

अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलवाने का आरोपी छात्र गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arrested a student accused of getting someone else's exam in his place
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे युवक से परीक्षा दिलवाने वाले आरोपी छात्र को शहर थाना गोहाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्र रोहतक के गांव मातौडी निवासी अंकित है। पुलिस इस मामले में आरोपी युवक गांव पुरखास के ओमबीर उर्फ आशु को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी छात्र अंकित ने 4 अप्रैल को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में अपने स्थान पर ओमबीर को बैठाया था। केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार ने जांच के दौरान गांव पुरखास के ओमबीर को अंकित के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा था। ओमबीर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसकी मुलाकात गांव सरगथल में खेल प्रतियोगिता के दौरान ओमबीर से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed