फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arrest

किशमिश के कार्टून के दोनों किनारों में मोटे गत्ते लगाकर छुपाए गए थे हेरोइन के पैकेट

Wed, 24 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
arrest
सोनीपत। अफगानिस्तान के कांधार से इतनी भारी मात्रा में हेरोइन को ऐसे ही बॉर्डर पार करके यहां नहीं लाया गया था। बल्कि जिस तरह से हेरोइन को किशमिश के कार्टून में छुपाकर रखा गया था, उससे हर कोई चकमा खा सकता है। दिल्ली की इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच की टीम को भी हेरोइन के यहां छुपाए जाने का इसलिए पता चल गया कि उसने पहले ही पांच तस्करों को पकड़ लिया था। अगर किशमिश के कार्टून को कोई पूरी तरह से खोलकर भी देखता है तो उसके बाद भी हेरोइन के पैकेट दिखाई नहीं देते थे। दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के बताने पर जब कार्टून को खोला और उसके गत्ते फाड़कर हेरोइन को निकाला गया तो उसे देखकर पुलिस कर्मी भी चौंक गए।
विज्ञापन

किशमिश को लाने के लिए पूरा कार्टून तैयार किया जाता है, जिसको गत्ते का बनाया जाता है। उसमें किशमिशन के पैकेट भरे जाते है, जिनको एक किलो का बनाया जाता है तो 16 पैकेट कार्टून में रखे जाते है। पैकेट को आधा किलो का बनाया जाता है तो 32 पैकेट कार्टून में भरे जाते है। किशमिश रखने के लिए गत्ते का कार्टून पहले ही हेरोइन तस्करी के लिए तैयार किया जाता है। कार्टून के दोनों साइड में डबल गत्ता लगाया जाता है, जैसे कार्टून सामान्य तौर पर तैयार करने के बाद एक गत्ता अंदर भी लगाया जाता है और उसमें बीच में जगह रखी जाती है। यह सबकुछ कार्टून बनाते हुए ही किया जाता है और उन दोनों गत्तों के बीच में हेरोइन रखी जाती है। उसके बाद ही मशीन से पूरा गत्ता फिट किया जाता है। कार्टून में हेरोइन छुपाने के बाद ही किशमिश रखी जाती है। इस तरह से किशमिश का कार्टून पहले ही तस्करी के लिए बनाया जाता है। कुंडली में जब कार्टून खोले गए तो उनमें हेरोइन नहीं मिली, लेकिन पहले से पकड़े गए आरोपियों के बताने पर कार्टून के गत्ते को अंदर की तरफ से किनारों से काटा गया तो उसमें से हेरोइन के पैकेट निकाले गए। इस तरह से बड़ी चालाकी के साथ हेरोइन की तस्करी ड्राईफ्रूट के सहारे हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed