फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arest

अवैध संबंधों में पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पत्नी की तलाश में दबिश

Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
arest
ब्लाइंड मर्डर के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
राई । औद्योगिक क्षेत्र में हत्या कर बोरे में बंद कर फेंके गए शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अवैध संबंधों में कराई थी। पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के सिरसपुर स्थित राजा पार्क का रहने वाला मनोज है। पुलिस मामले में मनोज के दोस्त व मुख्य आरोपी झारखंड के जिला दुमका के गांव फगवाडा निवासी अभिषेक उर्फ बिट्टू को पहले ही काबू कर चुकी है। आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिला था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक व पाइप बरामद किया है। अभिषेक ने मृ़तक की पत्नी से अवैध संबंध में वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

राई औद्योगिक क्षेत्र में 26 मई को एथनिक इंडिया के पास बोरे में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार के जिला बाका के गांव हरना फिलहाल रोहतक निवासी पवन दास के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने दिपालपुर के मंजीत के बयान पर मुकदमा दर्ज किया था। पहचान के बाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया था कि हत्या झारखंड निवासी अभिषेक ने की थी। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बहाने से पार्टी देने के लिए रोहतक से उसे राई स्थित अपनी कंपनी में बुलाया था। राई कंपनी में रात को शराब पिलाने के बाद लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। सीआईए-2 के एसआई हरिओम सिंह व राई थाना के मनोज की टीम ने आरोपी अभिषेक को झारखंड में काबू किया था। उसने तब बताया था कि वह पहले अभिषेक के साथ पास रहता था। बाद में उसकी कहासुनी हो गई थी। उसने उसे पार्टी देने के बहाने 1481 नंबर फैक्ट्री में बुलाकर वारदात की थी। उसने कहा था कि उसके साथ उसका साथी मनोज भी था। बाद में अभिषेक कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। अब उसके ठीक होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया और उसके साथी मनोज को सिरसपुर से काबू किया। दोनों से पूछताछ हुई तो मामले में बड़ा खुलासा हुआ। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पवन दास के पास रहते हुए उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध हो गए थे। उसकी पत्नी के कहने पर ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दिल्ली से वारदात में प्रयुक्त बाइक व लोहे का पाइप बरामद किया। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश में जुटी
पुलिस अब मामले में मृतक की पत्नी की तलाश में जुट गई है। आरोपी अभिषेक ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी ने कहा था कि पवन दास की हत्या के बाद वह दोनों एक साथ रह लेंगे। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब मृतक की पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राई औद्योगिक क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया है। वहीं पहले गिरफ्तार आरोपी के कोरोना निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपी ने मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंधों में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक व लोहे का पाइप बरामद कर लिया। पुलिस महिला की तलाश में दबिश दे रही है।
-मनोज कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed